माफिया ब्रदर्स अतीक और अशरफ को विधानसभा में दी गई श्रद्धाजंलि,प्रयागराज में हुई थी हत्या

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र आज सोमवार से शुरू हो गया है। सत्र शुरू होते ही विपक्ष ने महंगाई, गन्ना भुगतान जैसे किसानों के मुद्दे पर हंगामा किया। पहले विधानमंडल के बाहर प्रदर्शन हुआ। इसके बाद जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई विपक्षी सदस्य हाथों में तख्तियां लिए हुए बेल में पहुंच गए और हंगामा शुरू हो गया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना विपक्षी सदस्यों को शांत कराने का प्रयास करते हुए दिखे। विपक्ष की ओर से सदन की कार्यवाही को चलने देने से रोका गया। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विपक्ष के हंगामे के बीच अध्यक्ष सतीश महाना ने कुछ देर के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित की।

माफिया ब्रदर्स अतीक और अशरफ को दी गई श्रद्धांजलि…

आपको बता दें कि आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदन ने पूर्व विधायक माफिया अतीक अहमद और उसके माफिया भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ को श्रद्धाजंलि दी। विधानसभा में अतीक अहमद और अशरफ के अलावा अन्‍य माननीयों को भी श्रद्धाजंलि दी गई। सदन ने पूर्व विधायक सत्तार अंसारी, अमर सिंह, प्रेम प्रकाश सिंह, रणधीर सिंह, सुजान सिंह बुंदेला, शारदा प्रताप शुक्ला, हरिशंकर तिवारी, अवनीश कुमार सिंह, हरिद्वार दुबे, अबरार अहमद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।माफिया अतीक अहमद और उसका भाई माफिया अशरफ विधानसभा के सदस्य रहे हैं। दोनों कई बार विधायक रहे है। दोनों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों का विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया है। ऐसे में परंपरागत रूप से अतीक और अशरफ का नाम भी श्रद्धांजलि दिए जाने वालों के नाम की लिस्ट में शामिल किया गया।

बता दें कि माफिया अतीक अहमद और उसका भाई माफिया खालिद अजीम उर्फ अशरफ की हत्या 15 अप्रैल 2023 को प्रयागराज में कर दी गई थी।कॉल्विन हॉस्पिटल के पास पुलिस कस्टडी में शूटरों की फायरिंग से हड़कंप मच गया था। अतीक और अशरफ प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड में कोर्ट के आदेश पर पुलिस कस्टडी में थे। माफिया ब्रदर्स को मेडिकल जांच के लिए कॉल्विन हॉस्पिटल लाया गया था। हत्याकांड के बाद मौके से तीनों शूटर पकड़ लिए गए थे। लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी सिंह के पास से जिगाना और गिरसान विदेशी पिस्टल भी बरामद हुई थी। इसके अलावा एक देसी पिस्टल भी जब्त हुआ था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000