रात में माँ के साथ सोयी तीन साल की बच्ची हुई लापता,घर से 400 मीटर की दूरी पर सात फीट ऊंचे बाउंड्रीवाल के भीतर मिली लाश

गोरखपुर में चिलुआताल इलाके के परमेश्वरपुर गांव से अपहृत तीन साल की मासूम रोशनी की सोमवार को हत्या कर फेंकी गई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घर से 400 मीटर की दूरी पर सात फीट ऊंचे बाउंड्रीवाल के भीतर लाश पाए जाने की सूचना पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी नार्थ मनोज अवस्थी डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जिस जगह पर लाश मिली है, वहां पर जाने का कोई रास्ता न होने और फिर घरवालों को अचानक शव की सटीक जानकारी होने के चलते पुलिस का संदेह करीबियों पर भी है। उधर, डॉक्टरों की दो टीमों ने बच्ची का पोस्टमार्टम किया है। पता चला है कि सिर पर गंभीर प्रहार की वजह से मौत हुई है। एहतियातन दरिंदगी की जांच के लिए वैजाइना स्वैप भी सुरक्षित कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, परमेश्वरपुर निवासी मंगरू की बेटी मनीता की शादी पांच साल पहले गीडा के नगवां जैतपुर निवासी दूधनाथ के साथ हुई थी। पति-पत्नी में विवाद के बाद तीन साल से दोनों अलग रह रहे हैं। मनीता अपने मायके में पिता के घर रहती है। शनिवार की रात वह तीन साल की बेटी रोशनी के साथ घर में सोई थी। अचानक दो बजे मां ने बताया कि बच्ची लापता हो गई है। परिजनों ने काफी खोजबीन की और फिर चिलुआताल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ही एसपी नार्थ डॉग स्क्वाॅड के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने अज्ञात पर अपहरण का केस भी दर्ज कर लिया। अभी पुलिस जांच कर ही रही थी कि सोमवार की सुबह रोशनी के मामा और मौसी को बाउंड्रीवाल के भीतर शव होने की जानकारी मिली। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो बच्ची बाउंड्रीवाल के अंदर मृत मिली। देखने से शरीर पर चोट के निशान नहीं थे, लेकिन पोस्टमार्टम में सिर में चोट से मौत की पुष्टि हुई है। अब पुलिस दर्ज केस में हत्या की धारा बढ़ाएगी। लापता बच्ची की बाउंड्रीवाल के भीतर लाश मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है। कुछ सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000