पिता ने रायफल से अपने ही बेटे को मारी गोली,थाने पहुंचा पिता,बोला’मैंने उसे मार दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लो

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार की सुबह बेटे से कहासुनी के बाद पिता ने उसे गोली मार दी। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। घर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसी बीच आरोपी पिता थाने पहुंचा। वहां पुलिस से कहा कि मैंने बेटे को मार दिया है। मुझे गिरफ्तार कर लीजिए। इसके बाद पुलिस उसे लेकर घर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।  घटना औंछा थाना क्षेत्र के औंछा कस्बा की ही है।  यहां के रहने वाले राजीव यादव, संवाद न्यूज एजेंसी से जुड़े थे। वह बुधवार की सुबह घर पर ही थे। उनके पिता विजयपाल भी घर पर थे। सुबह करीब 8.45 बजे राजीव और उनके पिता में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर पिता विजयपाल गुस्से में आकर अपनी रायफल निकाल लाए। उन्होंने राजीव पर फायरिंग कर दी। गोली राजीव की गर्दन को चीर गई। इससे वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई।

गोली की आवाज सुनकर आपसपास के लोग भी जमा हो गए। घर में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन राजीव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच विजयपाल सीधे थाने पहुंचा। उसने पुलिसवालों से कहा कि मैंने उसे मार दिया है। मुझे गिरफ्तार कर लो। विजयपाल की बात सुनकर पुलिसवाले हैरान रह गए। वह उसे लेकर उसके घर पहुंचे। यहां का दृश्य देख उन्हें घटना का पता चला। पुलिस ने परिजन से बात करके घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि विजयपाल पिछले काफी समय मानसिक रूप से परेशान रहता था। परेशानी में ही उसने यह कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000