श्रेया को न्याय दिलाने के लिए छात्रों ने किया जमकर हंगामा, प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में प्रिंसिपल की सजा से आहत कक्षा 11वीं की छात्रा श्रेया तिवारी के तीसरी मंजिल से कूदकर जान देने के मामले में लोगों में आक्रोश कम नहीं हो रहा है। प्रिंसिपल और क्लास टीचर के गिरफ्तार होने के बाद भी प्रकरण खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को महादेवी इंटर कॉलेज के गेट पर भारी संख्या में छात्रों ने श्रेया  को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जबरदस्त हंगामा किया। निजी स्कूलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों के हंगामे की सूचना मिलते ही सीओ सिटी गौरव शर्मा भी मौके पर पहुंचे और बच्चों को समझाकर बुझाकर शांत कराया। श्रेया तिवारी के मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को जहां प्राइवेट स्कूल बंद रहे तो वहीं बुधवार को अभिभावक महासंघ ने अभिभावकों से अपने बच्चों को विद्यालय न भेजने की अपील की।

इस अपील पर कुछ अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। सिधारी क्षेत्र में अभिभावक महासंघ की बंदी का असर देखने को मिला। जब तिवारीपुर स्थित महादेवी इंटर कॉलेज के खुलने के समय काफी संख्या में छात्र जमा हो गए और श्रेया को न्याय दिलाने की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान छात्रों ने वहां से बच्चों को लेकर विद्यालय जा रही स्कूली बसों को भी रोका। छात्रों की भीड़ में कई अन्य कॉलेजों के बाहरी छात्र भी शामिल थे। सूचना मिलते ही सीओ सिटी गौरव शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर छात्रों को रोड से हटाकर आवागमन बहाल कराया। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद सीओ सिटी बच्चों को समझा बुझाकर शांत करा पाए।बीते सोमवार को चिल्ड्रेन गर्ल्स कॉलेज में 11वीं की छात्रा श्रेया तिवारी की स्कूल के तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी।

रानी की सराय थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा के परिजनों ने प्रिंसिपल और क्लास टीचर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। सिधारी पुलिस ने प्रिंसिपल सोनम मिश्रा और क्लास टीचर अभिषेक राय को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की विवेचना और स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच में सामने आया कि छात्रा के बैग से मोबाइल मिला था। यह जानकारी मिलने पर क्लास टीचर अभिषेक और प्रिंसिपल सोनम मिश्रा ने छात्रा श्रेया को डांटा था। मोबाइल जब्त करने के साथ ही सजा के तौर पर छात्रा को प्रिंसिपल के ऑफिस के बाहर खड़ा करा दिया था। इससे आहत होकर श्रेया तीसरी मंजिल पर पहुंची और छत से छलांग लगा दी।  विवेचना में यह बात सामने आने पर पूर्व में लगी हत्या की धारा को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में तब्दील किया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000