14 साल की लड़की को ब्लैकमेल कर होटल में किया दुष्कर्म; पिता ने हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के साथ पहुंचकर आरोपी को रंगे हाथों कमरे से पकड़ा

आगरा। नाबालिग को उसके पड़ोस में रहने वाला आमिर ब्लैकमेल कर रहा था। शनिवार को वह उसे ताजगंज क्षेत्र के होटल अनमोल पेइंग गेस्ट में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। उस पर मतांतरण का दबाव भी बना रहा था। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के साथ होटल पहुंचे 14 वर्षीय किशोरी के पिता ने आरोपित को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। ताजगंज क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। ताजगंज क्षेत्र के कोलिहाई का रहने वाला आमिर किशोरी को लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था।

होटल अनमोल पेइंग गेस्ट में ले गया आरोपित…

शनिवार दोपहर तीन बजे वह किशोरी को अपने साथ ताजगंज क्षेत्र के होटल अनमोल पेइंग गेस्ट में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और मतांरण को दबाव बनाया। किशोरी घर से कोचिंग के लिए निकली थी। देर तक वापस न आने पर पिता ने तलाश की तो उसके होटल में होने की जानकारी मिली।

हिन्दू संगठनों ने कमरे से पकड़ा आरोपित…

राष्ट्रीय बजरंगदल के प्रांत अध्यक्ष रौनक ठाकुर व अन्य पदाधिकारियों के साथ किशोरी के पिता होटल पहुंच गए। उन्होंने कमरा खुलवाकर आरोपित आमिर को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया।इंस्पेक्टर ताजगंज जसवीर सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को उसे रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

हाथ में कलावा बांधकर रहता है आरोपित…

आरोपित आमिर इंटरनेट मीडिया पर काफी सक्रिय रहता है। उसका फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अकाउंट हैं, जिन पर उसने अपनी कई फोटो पोस्ट की हैं। इनमें उसके हाथ से कलावा भी बंधा दिख रहा है। वह खुद को राजा बताता था। किशोरी का मोबाइल नंबर हासिल करने के बाद उसने फोन पर उसे अपने जाल में फंसा लिया था।इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000