राहुल-केजरीवाल की पार्टी साथ लड़ेगी हर‍ियाणा चुनाव, कांग्रेस-आप के बीच 5 सीटों पर बन गई बात

हर‍ियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन होगा या नहीं, इस पर बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और कांग्रेस के हर‍ियाणा प्रभारी दीपक बाबर‍िया के बीच बातचीत इस पर लंबी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस आम आदमी पार्टी को 5 सीटें दे रही है। काफी नानुकुर के बाद कहा जा रहा है क‍ि आम आदमी पार्टी इस पर तैयार हो गई है। सूत्रों का ये भी कहना है क‍ि सोमवार को गठबंधन का ऐलान भी हो सकता है।

राघव चड्ढा ने रविवार को कहा क‍ि कांग्रेस और उनकी पार्टी दोनों ही अपनी व्यक्तिगत आकांक्षाओं को दरकिनार करके हरियाणा चुनाव के लिए गठबंधन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। गठबंधन पर बातचीत “सकारात्मक” दिशा में आगे बढ़ रही है. हमें जल्‍द अच्‍छे नतीजों की उम्‍मीद है। हालांकि, उन्‍होंने साफ क‍िया क‍ि आम आदमी पार्टी गठबंधन पर आगे नहीं बढ़ेगी, अगर कोई विनव‍िन सिचुएशन न हो। राघव चड्ढा ने कहा, बातचीत सकारात्मक माहौल में हो रही है। दोनों पार्टियां हर‍ियाणा के लोगों की मांग को प्राथमिकता दे रही हैं। हम साथ चुनाव लड़ने की द‍िशा में काम कर रहे हैं। जब उनसे पूछा गया क‍ि क्‍या सीटों पर फैसला हो गया, तो राघव चड्ढा ने कहा, सीट बंटवारे पर ‘बॉल टू बॉल’ टिप्‍पणी नहीं की जा सकती। दोनों पार्टियां गठबंधन चाहती हैं और हम इसके लिए काम कर रहे हैं।

5 सीटों पर बन गई बात…

आम आदमी पार्टी ने पहले 20 सीटें मांगी, लेकिन जब उसे लगा क‍ि शायद बात नहीं बन पाएगी, तो उसने कम से कम 10 सीटों पर अलायंस का प्रस्‍ताव दिया, लेकिन सूत्रों से न्‍यूज18 को मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी 5 से ज्‍यादा सीटें देने की स्‍थ‍ित‍ि में नहीं थी। हालांकि, राघव चड्ढा ने यह नहीं बताया क‍ि क‍ितनी सीटों पर बातचीत हो रही है। उन्होंने कहा, हम नामांकन के अंतिम दिन यानी 12 सितंबर से पहले फैसला ले लेंगे. अगर व‍िनव‍िन सिचुएशन नहीं बनती है, तो हम अकेले चुनाव लड़ेंगे, लेकिन सुखद बात है क‍ि अच्‍छी चर्चा हो रही है और इसका कोई अच्‍छा नतीजा ही निकलेगा।

द‍िल्‍ली, हर‍ियाणा और गुजरात में हो चुका है अलायंस…

इससे पहले, इंडिया अलायंस में शामिल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान द‍िल्‍ली-हर‍ियाणा और गुजरात में सीट बंटवारे पर समझौता क‍िया था। हरियाणा में आप के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता तब इकलौते कैंडिडेट थे, जो हर‍ियाणा से चुनाव लड़े थे, लेकिन वे बीजेपी के नवीन जिंदल से हार गए थे। गुप्ता ने हाल ही में कहा था कि आम आदमी पार्टी हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर राज्य के लोगों के साथ गठबंधन करके मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000