मऊआइमा में युवक की हत्या, ट्यूबवेल की छत पर मिला शव

मऊआइमा क्षेत्र के ग्राम महमदपुर सराय अली निवासी रवि मौर्या (19) पुत्र पन्ना लाल की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी गई। घर से पांच सौ मीटर दूर स्थित ट्यूबवेल की छत पर रविवार को उसका शव बरामद हुआ। वारदात की जानकारी पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मऊआइमा क्षेत्र के ग्राम महमदपुर सराय अली निवासी पन्ना लाल मौर्या की चाय नाश्ता की दुकान गांव में है। उनका बड़ा बेटा रवि मौर्या फाफामऊ स्थित एक रेस्टोरेंट में वेटर का काम करता था। शुक्रवार को वह रेस्टोरेंट से तीन दिन की छुट्टी लेकर घर आया। रात नौ बजे रवि मौर्या फोन से बातें करते हुए घर से निकला। उसने परिवार वालों से बताया कि वह थोड़ी देर में आएगा।

इसके बाद से उसका पता न चलने पर परिजन मऊआइमा थाना पहुंचे और शनिवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार सुबह घर से 500 मीटर दूर स्थित एक तालाब के पास गांव के प्यारे लाल शर्मा के ट्यूबवेल की छत पर उसका शव बरामद हुआ। गले में रस्सी से कसकर उसकी हत्या की गई थी। सिर में गहरी चोट के निशान भी थे और शव फूल गया था। रवि की हत्या की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। यहां ग्रामीणों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शराब की शीशी भी मिली। मौके पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने जांच-पड़ताल की।

मृतक की मां संगीता देवी, पिता पन्ना लाल मौर्या, छोटे भाई सनी, छोटी बहन शिवानी का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता पन्ना लाल मौर्या ने मऊआइमा थाने में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारतीय ने कहा कि परिजनों से पूछताछ और सर्विलांस के सहयोग से हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

किसी परिचित ने बुलाकर पिलाई शराब…

रवि की हत्या के बाद चर्चा रही कि उसे किसी परिचित ने फोन कर बुलाया था। मौके पर ही उसने परिचितों के साथ शराब पी होगी। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कॉल डिटेल से खुलेगा हत्या का राज…

रवि ने शुक्रवार रात नौ बजे किससे बात की यह मोबाइल की कॉल डिटेल से साफ होगा। पुलिस उससे अंतिम समय में बात करने वालों की तलाश कर रही है। उनसे पूछताछ के बाद ही रवि की हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा होगा

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000