वैष्णो देवी में बड़ा हादसा, लैंड स्लाइड में आगरा का छात्र व उसके दो दोस्त बहे, घर में मचा कोहराम

आगरा।  जम्मू लैंडस्लाइड हादसे में राजस्थान के धौलपुर के दो छात्रों और आगरा के एक छात्र के बहने की सूचना है। लैंडस्लाइड की चपेट में आए युवक वैष्णों देवी माता की यात्रा पर गए थे। दर्शन के बाद मंगलवार दोपहर पांचों दोस्त कार से जम्मू घूमने निकले थे। जहां मनसा लेक के पास पांचों लैंड स्लाइड की चपेट में आ गए। जिसमें दो छात्र बमुश्किल तैर कर बाहर निकल पाए, मगर तीन बहन गए। लैंडस्लाइड में छात्र के बहने की खबर से परिजन रो रो कर बेहाल हैं। परिजन जम्मू के लिए रवाना हो गए हैं।

आगरा खेरागढ़ कस्बा निवासी विनोद बंसल के अनुसार उनका बेटा शिव बंसल अपने दोस्तों के साथ 23 अगस्त को धौलपुर के सैंपऊ कस्बा से वैष्णो देवी के दर्शन के लिए निकला था। शिव के साथ यश गर्ग पुत्र शशिकांत गर्ग निवासी गर्ग कॉलोनी सैंपऊ, प्रांशु पुत्र सुनील मित्तल निवासी सैंपऊ, आदित्य पुत्र हरिओम परमार निवासी सैंपऊ और दीपक मित्तल पुत्र विष्णु मित्तल निवासी तसीमों भी थे। पांचों दोस्त ट्रेन से वैष्णो देवी माता की यात्रा गए थे। दो दिन पहले सभी दोस्तों ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए थे। तभी बेटे से बात हुई थी। इसके बाद साले के बेटे प्रांशु से सोमवार को बात हुई थी। उसने बताया था कि मंगलवार रात वापसी की ट्रेन है। इसलिए दिन में शिवकोडी घूमने जा रहे हैं। छह हजार में एक कार बुक कर ली है। शाम को कार वाला हमें जम्मू स्टेशन पर छोड़ देगा।

हादसे में बचे दोस्त ने बताई पूरी कहानी।  

विनोद बंसल ने बताया कि मेरे साले सुनील मित्तल के पास मंगलवार दोपहर कॉल आई थी। उसके साथ गए दीपक मित्तल से बात हुई थी। दीपक ने बताया था कि हादसा कटरा के पास नव माता के दर्शन करने के बाद मनसा लेक की ओर हुआ था। मंगलवार दोपहर करीब 12.30 बजे लैंडस्लाइड से रास्ता अवरुद्ध होने की वजह से ड्राइवर ने कार रोक ली थी। इसके बाद सभी कार से उतर गए थे। इसी दौरान मनसा लेक और धनसार के बीच पीछे से अचानक लैंडस्लाइड हो गई। जिसमें कार चालक के साथ पांचों बहने लगे। लैंड स्लाइड से बमुश्किल दीपक, आदित्य और कार का ड्राइवर बाहर निकल पाए। लैंडस्लाइड में यश, प्रांशु और शिव बह गए, जो कुछ दूर तक दिखे। इसके बाद पता नहीं चला।

घर में मचा कोहराम। 

विनोद बंसल खेरागढ़ कस्बे में मोबाइल की दुकान पर काम करते हैं। विनोद ने बताया कि बेटा शिव हरि महाविद्यालय में बीएससी थर्ड ईयर का छात्र है. बेटे से रविवार को बात हुई थी। तब उसने वैष्णो देवी माता के अच्छे से दर्शन होने की बात कही थी। साथ ही जम्मू में कुछ मंदिरों के दर्शन करके मंगलवार रात को वहां से रवाना होने और बुधवार को आगरा पहुंचने को कहा था। बहरहाल हाल शिव बंसल के लैंडस्लाइड में बहने की सूचना से घर में कोहराम मचा है। परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है। घर पर परिचित और रिश्तेदार भी पहुंच रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000