विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

आयकर विभाग में एक बड़ा फर्जीवाड़ा आया सामने IT ऑफिस में फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर देते प्रियंका मिश्रा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ के आयकर विभाग में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आयकर भवन कार्यालय में फर्जी इंटरव्यू का खेल चल रहा था। इसे अंजाम देने वालों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने खुलेआम आयकर मुख्यालय को ही फर्जी नौकरी देने का अड्डा बना लिया था। ये लोग मुख्यालय की कैंटीन में ही फर्जी जॉब इंटरव्यू ले रहे थे। मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। वहीं विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत भी सामने आ रही है। अधिकारियों की संलिप्तता के बिना इतना बड़ा घोटाला नहीं हो सकता। हालांकि अभी तक किसी अधिकारी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। वहीं, नौकरी के खेल का सच सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है और हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। महिला के पास से फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद आयकर विभाग के जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक मंगलवार 22 नवंबर 2022 को कुछ कर्मचारियों ने कैंटीन में फर्जी इंटरव्यू की जानकारी दी। इसके बाद अधिकारियों व कर्मचारियों की मदद से एक महिला को पकड़ लिया गया। पकड़ी गई महिला का नाम प्रियंका मिश्रा है। उसके पास से फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद आयकर विभाग की मुहर व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। यह खेल 20 दिन से चल रहा था। पूछताछ में पता चला कि महिला 20 दिनों से लगातार मुख्यालय परिसर में युवक-युवतियों का इंटरव्यू ले रही थी। मौके से सात युवक-युवतियां भी पकड़े गए, जिन्होंने बताया कि सभी को आयकर निरीक्षक पद के लिए साक्षात्कार के बाद नियुक्ति पत्र देने के लिए बुलाया गया था। सभी ने इसके लिए प्रियंका मिश्रा को 10-10 लाख रुपए दिए थे।

 

शाहजहांपुर की रहने वाली है प्रियंका मिश्रा पुलिस के मुताबिक प्रियंका मिश्रा मूल रूप से शाहजहांपुर की रहने वाली हैं। उसने बी.टेक की पढ़ाई की है और त्रिवेणी नगर, लखनऊ में रहती है। उसका पति शाहजहांपुर में ही रहता है। वह एक निजी कॉलेज से कानून की पढ़ाई कर रही है। आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रियंका आउटसोर्सिंग के माध्यम से आयकर विभाग में काम करती है। इस तरह गिरोह करता था ठगी पूछताछ में सामने आया है कि यह गिरोह प्रशासनिक अधिकारी बनकर लोगों को आयकर भवन की कैंटीन में बुलाता था। इंटरव्यू लेने के बाद नियुक्ति पत्र भी सौंप देते थे। नियुक्ति पत्र के बाद वह तीन से पांच लाख रुपए टोकन मनी के रूप में लेते थे। एक प्रशासनिक अधिकारी के नाम पर 100 से अधिक लोगों ने नौकरी के नाम पर पैसे लिए। इंटरव्यू के दौरान कैंटीन के पास दो महिलाएं रहती थीं, जहां इनकम टैक्स अधिकारियों के जानने वाले भी आते थे।विभाग ने दर्ज कराई प्राथमिकी आयकर विभाग ने मंगलवार रात इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। पकड़ी गई महिला व अन्य सभी लोगों को पुलिस को सौंप दिया गया है। गिरोह में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर कितने लोगों से ठगी की गयी है। एसीपी हजरतगंज अरविंद वर्मा के मुताबिक जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम भी सामने आएंगे। उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

नीतीश-तेजस्वी को महंगी पड़ेगी छुट्टी की ‘घुट्टी’, BJP के सियासी जाल के शिकार हुए चाचा-भतीजा, जानें पूरा मामला     |     शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने प्रेमिका की दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या, आरोपी प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     बॉर्डर पर तैनात था तो दुश्मन कुछ नहीं बिगाड़ पाए, पटवारी बनते ही बेटे को माफिया ने मार डाला, कहते हुए बिलख पड़े पिता     |     प्रतापगढ़ पृथ्वीगंज चौकी के सिपाही मनीष गौतम ने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर दी जान     |     जिहादी हमले पर गरम हुई सियासत,बेबस पिता के पास नहीं बचे इलाज के लिए पैसे, लगाई योगी सरकार से गुहार     |     16 दिन बाद उत्तरकाशी से आई अच्छी खबर,चमक उठी मां की आंखें,बेटे के घर आने का इंतजार     |     बस कंडक्टर पर चापड़ से जानलेवा हमला करने का मामला:लारेब हाशमी के घर पर चल सकता है बुलडोजर,जल्द जारी कर सकता है पीडीए नोटिस     |     बरेली में पांच महीने में नौ महिलाओं की हत्या,हत्या करने का तरीका सेम,साड़ी से गला घोंटकर कौन कर रहा है हत्याएं     |     इश्क में रोड़ा बने मामा की सिरफिरे आशिक ने गला रेतकर की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा     |     खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप के पकड़े गए दोनों शार्प शूटर्स, सिंगर एली मंगत की हत्या करने आए थे दिल्ली, जानिए कैसे पुलिस ने दबोचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000