खचाखच भरे स्टेशन पे अचानक फटा बम और मच गई भगदड़; 27 लोगों की गई जान, 62 लोग हुए घायल

पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हुए विस्फोट में कम से कम 27 लोग मारे गए और 62 अन्य घायल हो गए। क्वेटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहम्मद बलूच ने कहा कि जिन 27 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है उनमें पाकिस्तानी सेना के चौदह जवान शामिल हैं। क्वेटा के मुख्य रेलवे स्टेशन पर हुई विस्फोट की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका फुटेज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि प्लेटफॉर्म पर सैकड़ों लोग ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं, तभी जोरदार विस्फोट होता है और अफरातफरी मच जाती है। विस्फोट इतना जोरदार होता है कि स्टेशन की छत उड़ जाती है और प्लेटफॉर्म पर शव बिखरे पड़े दिख रहे हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है। जियो टीवी के मुताबिक इस ब्लास्ट के पीछे का सटीक कारण जानने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

पाकिस्तान अपने उत्तर-पश्चिम हिस्से में आतंकवादी हमलों में वृद्धि और दक्षिण में बढ़ते अलगाववादी विद्रोह से जूझ रहा है। क्वेटा के एसएसपी मोहम्मद बलूच ने कहा, ‘विस्फोट रेलवे स्टेशन के अंदर तब हुआ जब पेशावर जाने वाली एक्सप्रेस अपने गंतव्य के लिए रवाना होने वाली थी। इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली है।’ बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने कहा कि हमले में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन में सवार सैन्य कर्मियों को निशाना बनाया गया, क्योंकि वह स्टेशन छोड़ने की तैयारी कर रही थी।

इस घटना से रेलवे के बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है. इसके बाद अधिकारियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। बलूच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जीयांद बलूच ने कहा, ‘हम क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हुए विस्फोट की जिम्मेदारी लेते हैं। आज सुबह, क्वेटा रेलवे स्टेशन पर पाकिस्तानी सेना की एक यूनिट को निशाना बनाकर तब फिदायीन हमला (सुसाइड अटैक) किया गया, जब जवान इन्फैंट्री स्कूल में कोर्स पूरा करने के बाद जाफर एक्सप्रेस से लौट रहे थे। इस हमले को बीएलए की फिदायी यूनिट माजिद ब्रिगेड ने अंजाम दिया। आगे की जानकारी जल्द ही मीडिया को जारी की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000