दरोगा समेत 4 सिपाहियों पर डकैती का मुकदमा दर्ज आबकारी विभाग के कर्मचारियों और महिलाओं से पैसा व जेवर छीनने का है आरोप

सुल्तानपुर। अवैध शराब के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाने वाले आबकारी विभाग के दरोगा व सिपाहियों पर कोर्ट सख्त हो गया है। दबिश के दौरान घरों में घुसकर पैसे और जेवरात छीनने के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। जिसमें पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामला जिले के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मलवा करौदीकला गांव का है। 29 मई 2022 को जिला आबकारी विभाग के दरोगा महेंद्र प्रताप वर्मा चार सिपाहियों के साथ सुमित्रा के घर दबिश देने पहुंचे हुए थे। दबिश के दौरान दरोगा समेत अन्य लोगों ने घर पर रखा पैसा व महिलाओं के जेवरात छीन लिया था। इसका विरोध करने पर जान से मार डालने की परिवारजनों को धमकी भी दी गई थी।

स्थानीय पुलिस की तरफ से कार्रवाई नहीं किए जाने पर पीड़ित पक्ष पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा से मिला था। आला अधिकारियों की तरफ से भी सुनवाई नहीं करने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में मुकदमा दर्ज करने संबंधित अर्जी पड़ी थी। न्यायालय ने स्थानीय पुलिस से रिपोर्ट तलब की थी। कोर्ट के आदेश पर शुरू हुई जांच पड़ताल के दौरान आबकारी विभाग के अफसर मामले की लीपापोती करने के लिए स्थानीय पुलिस पर प्रभाव जमाते भी देखे गए। जिसके आधार पर आबकारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप वर्मा समेत चार सिपाहियों के खिलाफ डकैती व अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर विवेचना की कार्यवाही भी शुरू कर दी है।कोतवाल जयसिंहपुर प्रेमचंद ने बताया कि दरोगा समेत चार अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। साक्ष्य के आधार पर जांच-पड़ताल की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पूरे मामले में मारपीट की घटना भी सामने आई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दबंगों ने व्यापारी पर बरसाईं गोलियां, हमले में पिता की हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर      |     अज्ञात वाहन ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो कांवड़ियों की हुई मौत; दो लोग हुए घायल     |     करंट की चपेट में आने से चाची की हुई मौत, हादसे से आहत भतीजी ने भी फांसी लगाकर दी जान     |     युवक का ‘गजनी’ जैसा अंजाम, शरीर पर गुदवाए थे दुश्मनों के नाम; आरोपियों ने बुलाया और कर दी हत्या     |     गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की चाकू से गला रेतकर की गई हत्या     |     कुख्यात माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बनेगा पीएम आवास व महिला संरक्षण गृह,पीडीए ने मांगी जमीन     |     शामली से वैष्णो देवी के लिए इकरा हसन ने मांगी सीधी ट्रेन, संसद में दिया गया बयान वायरल     |     आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, तीन की मौके पर हुई मौत, 87 लोग घायल      |     पत‍ि को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक; सऊदी अरब से भांजे को दे दी हत्‍या की सुपारी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     प्रेम प्रसंग में किशोरी की अपहरण के बाद हत्या, एक सप्ताह से थी लापता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000