मुठभेड़ में यूपी STF के हत्थे चढ़ा 1 लाख का इनामी बदमाश, 8 साल पहले जेल से हुआ था फरार

आजमगढ़। जिला जेल से वर्ष-2016 में फरार हुआ एक लाख का इनामी बदमाश शुक्रवार की देर रात यूपी एसटीएफ टीम के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में घायल बदमाश के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।

यह है मामला…

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि यूपी एसटीएफ की टीम जिले में फरार चल रहे अपरधियों की तलाश में जुटी थी। एसटीएफ के उपनिरीक्षक जावेद आलम सिद्दीकी के नेतृत्व में मौजूद टीम को शुक्रवार की रात सूचना मिली कि वर्ष-2016 में आजमगढ़ जेल से अपने दो अन्य साथियों के साथ फरार शातिर अपराधी जितेंद्र मुसहर सिधारी थाना क्षेत्र के भदुली बाईपास मार्ग से पैदल ही गुजरने वाला है।  सूचना पर सिधारी पुलिस को साथ लेकर यूपी एसटीएफ की टीम भदुली बाईपास के पास अपराधी के आने का इंतजार करने लगी। रात लगभग दो बजे दो व्यक्ति पैदल आते हुए दिखायी दिए। जिसे पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया तो वे भागने लगे।

पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग किया। इस दौरान एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और वह लहुलुहान होकर गिर पड़ा, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान जितेंद्र मुसहर के रूप में की गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जितेंद्र पर आधा दर्जन जघन्य अपराधों के मुकदमें आजमगढ़ के साथ ही जौनपुर व बलिया जिले में दर्ज है। एडीजी जोन वाराणसी ने जितेंद्र पर एक लाख का इनाम भी घोषित किया हुआ है। वर्ष-2016 में यह जेल की चाहरदीवारी फांद कर फरार हो गया था। तब से वह फरार  चल रहा था। उसके फरार हुए साथी का नाम चंद्रशेखर मुसहर बताया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000