शादी के एक दिन बाद पुलिस के साथ दूल्हा लेकर पहुंचा बारात, लड़की ने शादी से किया इनकार 

उत्तर प्रदेश के अमेठी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र के खुदवान रस्तामऊ गांव में 2 दिसंबर की रात एक परिवार को दूल्हे और बारात का इंतजार करना भारी पड़ गया। 19 वर्षीय दुल्हन की शादी अयोध्या के उसराहा गांव के सोहनलाल यादव से तय हुई थी। शादी के लिए पिता लाल बहादुर ने दहेज में बाइक और नगद देने का भी इंतजाम किया। शादी की तारीख तय होने के बावजूद 2 दिसंबर की रात बारात नहीं पहुंची। परिवार और रिश्तेदार पूरी रात इंतजार करते रहे। अगले दिन पुलिस की मदद से दूल्हा बारात लेकर पहुंचा लेकिन दुल्हन के परिवार ने शादी से साफ इनकार कर दिया।

तय दिन और समय पर नहीं पहुंची बारात…

दुल्हन के पिता लाल बहादुर ने आरोप लगाया कि लड़का शादी से पहले किसी दूसरी लड़की के साथ भाग गया था। उन्होंने बताया कि दूल्हा पक्ष ने शादी से पहले बार-बार दहेज की मांग बढ़ाई थी। जब बारात देर से आई तो परिवार ने दूल्हे को पकड़ लिया और शादी का खर्चा वापस करने की मांग की। दूसरी तरफ दूल्हा सोहनलाल ने बताया कि बारात लेट हो गई थी और अब लड़की पक्ष शादी के लिए तैयार नहीं है। लड़की पक्ष की तरफ से पूरा खर्चा मांगा जा रहा है इसलिए हमें यहां से नहीं जाने दिया जा रहा है।

10 महीने पहले तिलक के साथ तय हुई थी शादी…

वहीं, थाना प्रभारी रामजी सिंह ने बताया कि दूल्हे की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज की गई थी। मामले की जांच चल रही है। वहीं दुल्हन के पिता का कहना है कि शादी 10 महीने पहले से तय थी तिलक हुआ था लेकिन तिलक के तीन दिन बाद लड़के पक्ष ने कहा कि शादी नहीं करेंगे क्योंकि वो गाड़ी मांग रहे थे। इसके बाद हम लोग गाड़ी के लिए तैयार हो गए फिर वो कैश मांगने लगे। सोमवार रात 9 बजे बारात आनी थी। जब बारात नहीं आई तो हमने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के कहने पर दूल्हा पक्ष शादी के लिए तैयार हुआ, लेकिन हमने इन्हें यहां बैठा लिया। शादी से तीन दिन पहले लड़का किसी लड़की के साथ भाग गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000