किशोरी की हत्या; रात को शादी में डीजे पर डांस कर लौटी, सुबह मिली लाश

गजरौला। सोमवार रात नामकरण कार्यक्रम से घर लौट रही किशोरी की कुछ युवकों ने दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। कपड़े अस्तव्यस्त पड़े होने से किशोरी से गैंगरेप की आंशका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसपी व एएसपी ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना गजरौला थाना क्षेत्र के गांव की है। गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी अपने चार भाई बहनों के साथ घर पर रहती थी। उसके माता-पिता राजस्थान के दादरी शहर में मजदूरी करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी सोमवार रात अपने गांव में ही अपने मौसेरे भाई के नामकरण कार्यक्रम में गई थी। वहां डीजे पर डांस करके देर रात अपने घर लौट रही थी। आंशका जताई जा रही है कि किसी बीच कुछ युवकों ने किशोरी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। मामले में किशोरी से गैंगरेप की आंशका भी जताई जा रही हैं। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे उसकी बहन सोकर उठी और उसके कमरे गई तो किशोरी का शव उसके ही कमरे में चारपाई पर पड़ा देख उसकी चीख निकल गई।

शोर होने पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। वहीं किशोरी के कपड़े भी अस्त-व्यस्त पड़े थे। बेटी की हत्या की जानकारी मिलने पर किशोरी के माता-पिता दादरी से घर आ गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह व एएसपी राजीव कुमार और सीओ श्वेताभ भास्कर ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का मुआयना किया और फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में दो नामजद सहित छह आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000