बेगानी शादी में फ्री का खाना खाने पहुंचे लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र; बारातियों ने छात्रों को पकड़कर कर दी पिटाई

फिल्म थ्री इडियट्स का एस सीन आपको अभी भी याद होगा। फिल्म में 3 दोस्त फ्री का खाना खाने के लिए शादी कार्यक्रम में पहुंच जाते हैं। वहां तीनों प्लेट उठाते हैं और उसमें खाना भरकर खाना खाना शुरू कर देते हैं। मगर उन्हें पहचान लिया जाता है और वह तीनों वहां से भाग जाते हैं। अब कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के लखनऊ से सामने आया है। मगर यहां कॉलेज छात्रों का शादी में खाना खाना काफी भारी पड़ गया है।

फ्री में खाना खाने पहुंचे मगर बारातियों ने पहचाना… 

दरअसल ये पूरा मामला लखनऊ के रामाधीन मैरिज हॉल से सामने आया है। यहां लखनऊ विश्वविद्यालय के कुछ छात्र रामाधीन मैरिज हॉल में आयोजित एक शादी समारोह में फ्री में खाना खाने पहुंचे। उन्हें लगा कि उनको कोई पहचानेगा नहीं। मगर बारातियों ने उन्हें पहचान लिया।

बाराती समझ गए कि ये कॉलेज छात्र हैं और फ्री का खाना खाने के लिए शादी में आए हैं। ऐसे में बारातियों ने छात्रों को पकड़ लिया और उन्हें पीटना शुरू कर दिया। काफी देर तक इसको लेकर वहां हंगामा होता रहा। आरोप है कि इस दौरान छात्रों ने बम और गोलियां भी चलाईं।

अपने दोस्तों को बचाने पहुंच गए कई छात्र…

मामले का पता चलते ही लखनऊ विश्वविद्यालय के कई छात्र भी अपने दोस्तों को बचाने के लिए मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि इसके बाद छात्रों ने मिलकर बारातियों के साथ ही मारपीट शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस मौके पर आ गई। किसी तरह से हसनगंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने मामला शांत करवाया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। बारातियों का कहना है कि 2 या 3 नहीं बल्कि कई छात्र खाना खाने शादी में पहुंच गए थे और पकड़े जाने पर छात्रों ने उनके साथ मारपीट भी की।

पुलिस ने ये बताया…

इस पूरे मामले पर एसपी नॉर्थ ज़ोन नेहा त्रिपाठी ने बताया, लखनऊ यूनिवर्सिटी के कुछ छात्र खाना खाने बारात में आ गए थे। इस दौरान उनका बारातियों से विवाद हो गया था। इस दौरान आपस में मारपीट हुई। मामले को सुलझा दिया गया है। आरोपियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000