नामांकन से एक दिन पहले कांग्रेस के गढ़ रायबरेली से राहुल तो अमेठी से केएल शर्मा को प्रत्याशी घोषित कर संस्पेंस पर लगा विराम 

नई दिल्ली। आख़िरकार नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस ने सस्पेंस खत्म करते हुए रायबरेली की सीट पर कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतरने के लिए राजी कर लिया और अमेठी से सोनिया गांधी के ख़ास सलाहकार किशोरी लाल (केएल शर्मा) के नाम पर मुहर लगाकर कई दिनों से चल रही उठापटक पर विराम लगा दिया।

रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से के एल शर्मा करेंगे आज नामांकन…

यूपी की 80 सीटों में सिर्फ 17 सीटों पर कांग्रेस लड़ रही चुनाव, फिर भी नहीं आ रही शर्म… 

कांग्रेस पार्टी ने सत्ता परिवर्तन की बात भले ही डंके की चोट पर कह रही हो, परन्तु उसकी कार्य प्रणाली और निर्णय लेने की क्षमता मानों उसे पंगु बना दिया है। ताज्जुब की बात यह है कि जो कांग्रेस पूरे देश में कई दशक शासन किया हो, उस कांग्रेस को क्षेत्रीय पार्टियों का आज पिछलग्गू बनना पड़ रहा है। इससे अधिक शर्म की और क्या बात हो सकती है ? यूपी में कांग्रेस की स्थिति तो नब्बे के बाद तो सुधरी ही नहीं, बल्कि और बिगड़ती गई।

कहते हैं कि दिल्ली दरबार का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है और पूरे देश में सबसे अधिक जनसख्या और लोकसभा सीटें यूपी में हैं। नेहरु से लेकर इंदिरा और संजय गांधी से लेकर राजीव गांधी और अब राहुल गांधी और उनकी माँ सहित बहन प्रियंका भी यूपी के रायबरेली और अमेठी को अपना घर और गढ़ दोनों मानते हैं। एक बार अमेठी से राहुल गांधी क्या चुनाव हार गए, उनकी तो पतलून ही ढीली हो गई और वह अमेठी से चुनाव लड़ने के लिए किसी भी कीमत पर तैयार ही नहीं हुए। किसी तरह माने भी तो रायबरेली संसदीय सीट जो साल-2004 से सोनिया गांधी इस सीट से सांसद निर्वाचित होती रही। मोदी लहर और सुनामी में भी रायबरेली की जनता कांग्रेस का हाथ नहीं छोड़ा।

अमेठी संसदीय सीट पर मोदी की सुनामी के दौरान अमेठी की जनता राहुल गांधी को अपने सिर पर बैठाये रखा, परन्तु इनका ब्यवहार अमेठी की जनता को रास नहीं आया और राहुल गांधी ने अमेठी की जनता पर अविश्वास जताते हुए केरल के वायनाड स्संस्दीय सीट से लोकसभा चुनाव- 2019 लड़ा और अमेठी की जनता ने राहुल को अमेठी से पटखनी देते हुए भाजपा की उम्मीदवार स्मृति इरानी को अपना सांसद चुन लिया। उत्तर की तरह दक्षिण में कांग्रेस मजबूत रही, परन्तु उत्तर की तरफ कांग्रेस के कुकर्मों ने उसे क्षेत्रीय दलों से भी बौना बना दिया। पूरे उत्तर प्रदेश में 80 संसदीय सीटों में सिर्फ एक सीट रायबरेली की बची, बाकी सब कांग्रेस ने गवां दिए।

पांचवे चरण का आज नामांकन का अंतिम दिन है। कई दिनिं से मान मनौवल के बाद कांग्रेस के युवराज अपनी माता सोनिया गांधी की सुरक्षित सीट रायबरेली से नामांकन करने के लिए राजी हुए। राहुल गांधी केरल के वायनाड से पहले चरण में नामांकन कर दिए थे और वहाँ चुनाव भी 19 अप्रेल को हो चुके हैं। राहुल नहीं चाहते हैं कि अमेठी से वह चुनाव फिर लड़े। दोनों स्थिति में राहुल गांधी को नुकसान होगा। यदि राहुल अमेठी से चुनाव लड़ते और चुनाव जीत जाते तो दो सीट में से एक सीट पर उन्हें त्याग पत्र देना पड़ता।

अमेठी जीतने के बाद अमेठी की सीट छोड़ते तो दिक्कत और अमेठी रखकर वायनाड छोड़ते तो भी दिक्कत। क्योंकि लोकसभा चुनाव के बाद केरल में विधान सभा चुनाव होने हैं। राहुल गांधी के वायनाड छोड़ने से केरल के विधानसभा चुनाव पर बुरा प्रभाव पड़ता, क्योंकि स्मृति इरानी केरल के वायनाड वासियों से अपील कर चुकी हैं कि राहुल गांधी एक दिन वायनाड से भी भाग जायेगा। नामांकन के अंतिम दिन यानि आज 3 मई, 2024 की सुबह रायबरेली और अमेठी संसदीय सीट से अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणु गोपाल ने जारी पत्र में रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। 3मई को नामांकन का आखिरी दिन है। नामांकन की तैयारी यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले से ही कर लिया था। जिला प्रशासन से रायबरेली और अमेठी में रोड शो निकाले जान की अनुमति ली गई है। जिला प्रशासन ने रोड शो के लिए 150 गाड़ियों और 1500 लोगों के शामिल होने की अनुमति प्रदान की है। रायबरेली में नामांकन के लिए राहुल गांधी कुछ ही घंटे में पहुंचेंगे, जबकि रायबरेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की साथ बैठक कर रहे, किशोरी लाल शर्मा अमेठी के लिए रवाना हो गए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000