मॉर्निंग वॉक पर निकलीं महिलाओं पर विक्षिप्त युवक ने किया हमला,एक की मौत 5 घायल

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही में बुधवार की सुबह एक विक्षिप्त युवक ने जमकर तांडव किया। सुबह टहलने निकली चार महिलाओं समेत 6 लोगों पर विक्षिप्त युवक ने ईंट-पत्थर और लाठी से हमला कर दिया। इस घटना में एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई और बाकी पांच अन्य लोग घायल हो गए। विक्षिप्त युवक बाद में उससे बचकर भाग रहे एक व्यक्ति का पीछा करते हुए थाने में घुस गया और वहां भी वाहनों में तोड़फोड़ कर तांडव किया।

ईंट लगने से गिर पड़ी बुजुर्ग,मौके पर हुई मौत…

औराई सीओ उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि उपरौठ गांव की रहने वाली चार महिलाएं सुबह टहलने निकली थीं। तभी बिहार के सीतामढ़ी निवासी 25 वर्षीय राजा कुमार नामक विक्षिप्त व्यक्ति ने उन पर अचानक ईंट-पत्थर और डंडे से हमला कर दिया। उसने आसपास मौजूद अन्य लोगों को भी दौड़ा-दौड़ाकर उन पर हमला किया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। अचानक हुए इस हमले में 62 वर्षीय कलावती देवी सिर पर ईंट लगने के कारण गिर पड़ीं, जिसके बाद युवक ने उन पर लाठी से ताबड़तोड़ वार किए। इस घटना में कलावती की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान उनके साथ की तीन अन्य महिलाएं भी मामूली रूप से घायल हो गयीं। उन्होंने गली में छुपकर किसी तरह जान बचाई।

थाने में खड़ी बाइक और गाड़ियों में की तोड़फोड़…

सीओ ने बताया कि विक्षिप्त ने पास से ही गुजर रहे परमानंद मौर्य और गौतम पर भी हमला कर उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर दिया। गौतम जान बचाकर औराई थाने में घुस गया, तो विक्षिप्त भी उसके पीछे-पीछे थाने पहुंच गया और वहां करीब 10 मिनट तक हंगामा किया। इस दौरान उसने थाने में खड़ी कई मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ की और कई गाड़ियों के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने राजा कुमार को बड़ी मुश्किल से काबू में किया। उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या और चोट पहुंचाने के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात में गम्भीर रूप से घायल दो अन्य व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000