घटना के बाद जुटी भीड़ व मृतका, (फाइल फोटो) उत्तरप्रदेशजौनपुर मामूली बात पर दो पक्षों में हुआ विवाद, पीट-पीट कर वृद्धा की हत्या व दो लोग घायल By Khulasa India News Desk Last updated Nov 12, 2025 133 जौनपुर में दो पक्षों की मारपीट के दौरान पीटकर एक वृद्धा की हत्या कर दी गई। घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जौनपुर जिले के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के कछौरा गांव में उपली पाथने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। हादसे में घायल लोगों को आनन- फानन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर केवली देवी (85) की मौत हो गई। जबकि पारस नाथ यादव (70) और शीला देवी (47) घायल हो गई हैं। दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मौके पर क्षेत्राधिकारी विवेक सिंह भी पहुंच गए हैं। समाचार 133 Share