भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पोल से टकराई, मौके पर युवक-युवती की मौत

छत्तीसगढ़ के भिलाई में आज अल सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार बीच सड़क पर खड़े खंभे से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवक और युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

बताया जा रहा है कि यह भीषण हादसा स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि दुर्घटना के पूरे घटनाक्रम को स्पष्ट किया जा सके। वहीं टक्कर इतनी तेज थी कि जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर आ गए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने मामले की सूचना डायल 112 को दी। इसके बाद स्मृति नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतकों की हुई पहचान…

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा कोहका के पास अवंती बाई चौक से कुरुद जाने वाली सड़क पर हुआ है। मृतकों की पहचान नंदिनी रोड छावनी निवासी आलोक साहू (28) और भिलाई नगर निवासी पूजा प्रसाद (27) के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों सुबह 3:30 बजे से 4 बजे के बीच जा रहे थे। दोनों कार क्रमांक सीजी 07 एमए 2307 पर सवार थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार का बैलेंस बिगड़ा और कार पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में कार के सामने वाला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बता दें कि आलोक साहू और पूजा प्रसाद कार की प्रंट सीट पर थे। कार आलोक चला रहा था।

परिजनों में छाया मातम…

प्रत्यक्षदर्शियों ने मामले की सूचना डायल 112 को दी। इसके बाद स्मृति नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस को बुलाया और दोनों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भिजवाया। सुपेला अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके शव को वहीं मर्चुरी में रखवा दिया गया है। हादसे की सूचना दोनों के परिजनों को दे दी गई है। सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों के परिजन सुपेला शास्त्री अस्पताल पहुंच गए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000