दर्दनाक सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने 6 शिक्षकों को कुचला, महिला समेत 2 की मौत

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर में सड़क हादसा हुआ है. जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मधेयपुर गांव के पास ट्रक से जोरदार टक्कर के कारण ऑटो में सवार 2 शिक्षकों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला शिक्षिका भी शामिल हैं। वहीं इस हादसे में चालक समेत अन्य 4 लोग घायल हुए हैं। सभी को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टेंपो से स्कूल जा रहे थे सभी…

सभी शिक्षक ऑटो में सवार होकर विद्यापति नगर से दलसिंहसराय स्थित अपने स्कूल जा रहे थे। मृत शिक्षकों की पहचान मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती गांव निवासी रंजीत कुमार की पत्नी कामिनी देवी और बिनगामा गांव निवासी राम प्रसाद महतो के बेटे अमरेंद्र प्रसाद राय (43) के रूप में हुई है। अमरेंद्र राजकृत मध्य विद्यालय उजियारपुर में कार्यरत थे।

2 शिक्षक की मौत, कई घायल…

वहीं घायल शिक्षकों की पहचान मध्य विद्यालय किसान वाजिदपुर की शिक्षिका राजीव कुमार यादव की पत्नी सुनैना देवी (40), उच्च माध्यमिक विद्यालय अजनौल दलसिंहसराय की शिक्षिका मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बढौना निवासी प्रिंस कुमार की पत्नी रत्ना प्रिया (34), उजियापुर के मध्य विद्यालय माधोपुर की शिक्षिका मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के आदलपुर निवासी चंदन चौधरी की पत्नी जूही कुमारी (25) के रूप में हुई है। इसके अलावे टेंपो चालक मदुदाबाद निवासी राम नवाजी राय का बेटा विजय कुमार राय (40) भी घायल हुआ है।

स्थानीय लोगों ने काटा बवाल… 

घायल शिक्षिका रत्ना प्रिया और जूही का इलाज दलसिंहसराय के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जबकि अन्य को अनुमंडलीय अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है। इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा। इनका आरोप है कि सूचना देने के बावजूद एक घंटे बाद डायल 112 की टीम पहुंची।

क्या बोले डीएसपी…

वहीं, सड़क जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष मो इरशाद आलम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया. उन्होंने बताया कि दोनों मृत शिक्षकों की पहचान कर ली गई है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

“दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मधेयपुर गांव के पास एक ट्रक और टेंपो में टक्कर हो गई। घटना में टेंपो में सवार एक महिला शिक्षिका और एक पुरुष शिक्षक की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। दोनों मृतकों की पहचान कर ली गई है। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000