प्रेमिका को रात में घर के बाहर बुलाकर सिर पर गोली मारकर कर दी हत्‍या, इसके बाद खुद को भी गोली से उड़ाया

रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में युवक ने प्रेमिका की उसके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी। कुछ देर बाद प्रेमिका के घर के बाहर आकर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों एक ही मुहल्ले के रहने वाले थे। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर घटना की प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें आत्महत्या करने वाले युवक को युवती की हत्या में नामजद किया है। घटना शनिवार रात 11.40 बजे की है। शाहबाद गेट पर ईदगाह के पीछे वाली गली में रहने वाली युवती से पास में ही कुंडा वाली मस्जिद के पास रहने वाला तालिब मियां प्यार करता था। घटना की रात तालिब उसके घर पहुंच गया। दरवाजे के पास ही दोनों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद युवक ने पिस्टल से उसकी कनपटी पर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर युवती की मां आई तो बेटी को खून से लथपथ जमीन पर पड़े देखा।

यह देख उसकी चीख निकल गई। इसके बाद युवक प्रेमिका के घर के बाहर गली में आ गया और अपने सिर पर भी गोली मार ली। दो गोलियों की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। घर के अंदर युवती और बाहर गली में युवक की लाश पड़ी देख सनसनी फैल गई। युवक के स्वजन भी आ गए। दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाल गजेंद्र त्यागी और सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह फोर्स के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। कुछ देर बाद ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला और अपर पुलिस अधीक्षक डा. संसार सिंह भी अस्पताल आ गए। दोनों के स्वजन से बात की। युवक के स्वजन ने युवती पक्ष पर घर बुलाकर बेटे की हत्या का आरोप लगाया, जबकि युवती पक्ष का कहना था कि युवक पिस्टल लेकर घर में आया।

उसने पहले युवती को गोली मारी और फिर अपने को भी गोली मार ली। सीओ सिटी का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। दोनों के बीच किसी बात पर विवाद के बाद युवक ने पहले युवती की गोली मारकर हत्या की और बाद में अपने भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में मृतका के भाई फहद की ओर से घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मृतका के भाई का कहना है कि तालिब घटना की रात घर आया। उसने दरवाजा खटखटाया, जिसे बहन तायबा ने खोला। दोनों के बीच आपस में बात हुई जिसके बाद तालिब ने उसकी कनपटी पर पिस्टल रखकर गोली मार दी। बाद में घर से बाहर निकलकर अपने को भी गोली मार ली।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000