उत्तरप्रदेशप्रयागराज प्रयागराज में बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक; 3 युवकों की मौत, ओवर स्पीड के चलते हुआ हादसा By Khulasa India News Desk Last updated Sep 18, 2025 66 प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के तेलियरगंज क्षेत्र में बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार बाइक के खंभे से टकराने से उसमें सवार तीन युवकों की मृत्यु हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि तेलियरगंज और मजार चौराहे के बीच ओल्ड कैंट केंद्रीय विद्यालय के सामने रात करीब 11 बजे यह हादसा उस समय हुआ जब बाइक से कहीं जा रहे चार युवकों की बाइक खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस के जरिये गंभीर रूप से जख्मी युवकों को अस्पताल ले जाया गया जहां तीन की मौत हो चुकी थी। हादसे में आदर्श, गौतम रवि और शनि की मौत हो गई है जबकि गोलू नामक युवक जख्मी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर युवकों के परिवार के लोग एसआरएन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस सूत्रों का कहना है कि ओवर स्पीड की वजह से हादसा हुआ है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल का इलाज किया जा रहा है। हादसा 66 Share