हापुड़ में हादसा… हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने मारी स्कूटी को टक्कर, तीन लोगों की मौत

यूपी के हापुड़ में हाईवे पर एक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना सोमवार शाम पिलखुवा इलाके में सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास हुई।उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में पिलखुवा की नगर कोतवाली इलाके के अंतर्गत सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास सोमवार शाम हाईवे 9 पर तेज रफ्तार कार ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों और एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। पुलिस हाईवे 9 पर लगे सीटीवी कैमरों की जांच कर चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार, सोमवार की शाम इलेक्ट्रिक स्कूटी पर धौलाना के देहरा निवासी आलिम (32), धौलाना के हसनपुर निवासी उमेश पाल (58) और देहरा निवासी सचिन (28) किसी काम से हापुड़ कचहरी गए थे।

शाम को कचहरी से तीनों स्कूटी से वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी स्कूटी सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास पहुंची तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में आलिम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उमेश पाल और सचिन को तुरंत सरस्वती मेडिकल कॉलेज के अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान दोनों की भी मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तीनों स्कूटी पर सवार होकर हापुड़ कचहरी में किसी काम के लिए गए थे। वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000