घने कोहरे के बीच दो ट्रकों की हुई भीषण टक्कर, एक चालक जिंदा जला

इटावा में घने कोहरे के बीच आगरा–इटावा–कानपुर राजमार्ग पर दो ट्रकों की टक्कर के बाद एक ट्रक में आग लगने से चालक जिंदा जल गया। पुलिस के अनुसार, यह हादसा बृहस्पतिवार देर रात फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर पक्का बाग ओवरब्रिज के पास हुआ। उसने बताया कि हरियाणा से जिप्सम लादकर वाराणसी जा रहा एक ट्रक, आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने के कारण उससे टकरा गया। घने कोहरे की वजह से दृश्यता बेहद कम थी।

पुलिस के अनुसार टक्कर के बाद जिप्सम लदे ट्रक में आग लग गई, जो तेजी से फैलते हुए केबिन तक पहुंच गई। उसने बताया कि चालक केबिन में ही फंस गया और आग की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने आग की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां भेजी गईं। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।

पुलिस ने बताया कि आग लगने की घटना और दमकल एवं पुलिस की कार्रवाई के कारण इस व्यस्त राजमार्ग पर कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने बताया कि आग बुझने के बाद केबिन से चालक के अवशेष बरामद किए गए। मृतक की पहचान हरियाणा के सिरसा निवासी जसकीरत सिंह उर्फ लवली के रूप में हुई। उसने बताया कि मृतक की शिनाख्त पीछे आ रहे एक अन्य ट्रक के चालक ने की।पुलिस के अनुसार, क्रेन की मदद से जले हुए ट्रक को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात बहाल किया गया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000