“पेट पर मारा चाकू, फिर रेत दिया गला”, भाभी और पड़ोसी को आपत्तिजनक हालत में देख कर दी हत्या, बहन का भी उसी लड़के से था अफेयर

फतेहपुर में अफेयर के शक में युवक ने भाभी और पड़ोसी की हत्या कर दी। पहले पड़ोसी पर चाकू से हमला किया। जब उसकी मौत हो गई, तब अपने घर आकर बहन और भाभी पर भी चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर परिजन और पड़ोसी वहां पहुंचे। दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां भाभी ने दम तोड़ दिया, बहन की हालत गंभीर है।

वारदात के बाद आरोपी ने थाने जाकर सरेंडर कर दिया। उसने पुलिस ने कहा- मेरी बहन और भाभी का पड़ोसी से अफेयर था, इस वजह से उनको मार दिया है। मामला शुक्रवार शाम का थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बे का है।

हसवा कस्बा निवासी दिलदार (35) को शक था पड़ोसी फैजान (45) का उसकी बहन मन्नू (23) और भाभी जिकरा परवीन (25) पत्नी मोहम्मद आमिर उर्फ बल्लू से अफेयर है। जिकरा परवीन की शादी 13 जून 2019 को हुई थी। उसकी 3 छोटी बेटियां हैं।

पेट पर चाकू मारा, फिर रेत दिया गला

शुक्रवार शाम दिलदार ने फैजान को मिलने के लिए बुलाया था। दिलदार घर से एक किलोमीटर दूर फैजान के पास बाग में पहुंचा। बातचीत के दौरान दिलदार ने चाकू से फैजान के पेट पर वार किया। घायल फैजान जान बचाने के लिए भागा, लेकिन करीब 20 मीटर दूर जाकर गिर पड़ा। इसके बाद दिलदार ने उसका गला रेत दिया।

भाभी के पेट और पीठ में घोंपा चाकू

इसके बाद दिलदार अपने घर पहुंचा। भाभी जिकरा को पकड़कर उसके पेट में चाकू मार दिया। जान बचाने के लिए जिकरा भागी तो आरोपी ने उसकी पीठ में चाकू घोंप दिया। जमीन पर गिरने के बाद दिलदार ने जिकरा का भी गला काट दिया। बहन मन्नू भाभी को बचाने आई तो दिलदार ने उसके पेट और गले पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना के बाद ननद और भाभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान जिकरा की मौत हो गई। जबकि मन्नू की हालत गंभीर है। उसे कानपुर रेफर किया गया है। वारदात के वक्ता घर में दिलदार, उसकी बहन और भाभी ही मौजूद थीं। घर के अन्य लोग काम से बाहर गए थे।

बेटी ने फोन पर कहा था घर ले जाइए

जिकरा के पिता फकीरा ने बताया- बेटी ने शाम करीब 4 बजे फोन करके कहा था कि उसे अपने साथ घर ले चलें। इस पर मैंने काम खत्म करने के बाद लाने की बात कही थी। लेकिन कुछ देर बाद फोन पर सूचना मिली कि उसके देवर ने ही उसकी हत्या कर दी है। अपनी बहन को भी घायल कर दिया है। समझ में नहीं आ रहा कि मेरी बेटी ने ऐसी कौन सी गलती की थी।

दिलदार पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज

फैजान के पिता रौअब उर्फ राजू ने बताया- वह रायबरेली में रहते हैं। उनकी पत्नी रोशनी बानो, बेटा फैजान और दो बेटियां शाइस्ता व शैला हसवा में रहते थे। उन्हें फोन पर सूचना मिली कि दिलदार ने उनके बेटे फैजान की गला काटकर हत्या कर दी है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी दिलदार के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

भाभी को पड़ोसी संग आपत्तिजनक हालत में देखा था

एसपी अनूप सिंह ने बताया- फैजान आरोपी दिलदार का दोस्त था। फैजान का दिलदार की भाभी से अफेयर था। कुछ दिन पहले दिलदार ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। भाभी को कई बार समझाया भी गया। बहन मन्नू भी भाभी का समर्थन करती थी, इसी से गुस्से में आकर आरोपी ने इन्हें मार डाला। उसने चाकू को घर में ही छिपा दिया, जिसे बरामद कर लिया गया है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000