उत्तरप्रदेशऔरैया खून से सनी चादर,चारपाई पर नाबालिग लड़की की लाश, गर्दन पर चोट के निशान, दरिंदगी के बाद हत्या की आशंका By Pratibha Rajdar Last updated Aug 11, 2025 11 औरैया के बिधूना में रुरुगंज के एक गांव में घर में अकेली एक किशोरी का शव बरामदे में चारपाई पर पड़ा मिला। पास ही खून से सनी चादर भी पड़ी मिली। पुलिस को जांच में किशोरी की गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। पिता के अनुसार, वह घर पहुंचे तो कुंडी अंदर से बंद थी। कोई उत्तर न आने पर एक युवक को पड़ोसी की दीवार फांदकर घर के अंदर भेजा गया तो वारदात की जानकारी हुई।वहीं, ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। कोतवाली के एक गांव निवासी किसान के एक बेटा व चार बेटियां हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। पत्नी 10 दिन पहले ही दो बेटियों के साथ गौतमबुद्ध नगर में नौकरी करने वाले बेटे के पास गई थीं। घर पर 14 वर्षीय बेटी पिता के साथ थी। वह कक्षा आठ की छात्रा थी। किशोरी रक्षाबंधन पर शनिवार शाम घर से करीब 50 मीटर दूर ताऊ के घर में भाइयों को राखी बांधने गई थी। ग्रामीणों के अनुसार, रात करीब 10 बजे वह घर पहुंची और अंदर से कुंडी बंदकर सो गई थी। खटखटाने पर भी न खुला दरवाजा पिता घर के पास झोपड़ी में सोए थे। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह जागने पर वह घर पहुंचा। दरवाजे पर बेटी को आवाज देने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। उनके खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। किशोरी का शव चारपाई पर संदिग्ध हालत में मिला अनहोनी की आशंका पर एक युवक पड़ोसी के घर के पीछे की दीवार फांदकर उनके घर के अंदर पहुंचा। उसने घर की कुंडी खोली तो सभी लोग अंदर पहुंचे। वहां किशोरी का शव चारपाई पर संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। खून से सनी थी चादर बेटी का शव देख पिता की चीख निकल गई। ग्रामीणों की माने तो घटनास्थल पर पड़ी चादर खून से सनी थी। पिता की सूचना पर सीओ पी. पुनीत मिश्रा कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान कुछ देर बाद एसपी अभिजीत आर शंकर, एएसपी आलोक मिश्रा भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने पिता व ग्रामीणों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है। ग्रामीण दुष्कर्म की आशंका जता रहे। परिवार के आने की बात पर पिता अड़ा मामले में पुलिस जांच करने के बाद शव ले जाने लगी। इस दौरान पिता गौतमबुद्ध नगर गई पत्नी व बच्चों के आने की बात पर अड़ गया। काफी देर बातचीत के बाद पुलिस अधिकारी के समझाने पर पिता मान गया। बाद में पुलिस शव को पोस्टमार्टम हाउस ले गई। किशोरी के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी से कराया गया है। गर्दन में मिले चोट के निशान पुराने हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति साफ हो सकेगी। अभी तक परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। अभिजीत आर शंकर, एसपी samachar 11 Share