प्रतापगढ़ में युवक की हत्या में नया मोड़:एसपी बोले- सड़क हादसे में जान गई, परिवार के हत्या के आरोप निराधार

प्रतापगढ़ के कोहंडौर थाना क्षेत्र में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने विस्तृत जांच के बाद स्पष्ट किया है कि यह हत्या नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटना का मामला है। परिजनों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोप साक्ष्यों के आधार पर निराधार पाए गए हैं।

यह घटना 26 फरवरी को क्षमापुर गांव के पास हुई थी, जहां 21 वर्षीय वीरेन्द्र कुमार गौतम विद्युत पोल के समीप घायल अवस्था में मिले थे। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि धन्नीपुर गांव निवासी वीरेन्द्र कुमार गौतम 25 फरवरी की शाम एक बारात में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने साथियों के साथ मदिरा/बीयर का सेवन किया था, जिसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज और ऑनलाइन भुगतान अभिलेखों से हुई है।

रात करीब 9:30 बजे वीरेन्द्र अकेले मोटरसाइकिल से आकाश पाण्डेय के घर मोबाइल लौटाने गए थे। वहां से वापस लौटते समय लगभग 9:45 बजे लौली नहर पुल के पास उनकी बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वीरेन्द्र को सिर में गंभीर चोटें आईं। रात 9:50 बजे डायल-112 पर सूचना मिलने के बाद पीआरवी मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। 26 फरवरी की रात उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गंभीर सिर की चोट और आघातजनित जख्म बताया गया है, जो सड़क दुर्घटना से पूरी तरह संगत है। विवेचना के दौरान परिजनों द्वारा नामजद किए गए साधू विश्वकर्मा, उमाशंकर गिरि उर्फ बाबा और अखिलेश शुक्ला की घटनास्थल पर मौजूदगी या मारपीट के कोई साक्ष्य नहीं मिले।मोबाइल सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रमाणों से भी दुर्घटना की पुष्टि हुई है।

घटना के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार से पहले काफी देर तक हंगामा भी किया था और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन अब पुलिस जांच में यह मामला दुर्घटना का पाया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000