लखनऊ में दर्दनाक हादसा; अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार, 2 अधिवक्ताओं की हुई मौत

लखनऊ। चिनहट के नौबस्ता कला गांव में शनिवार की सुबह एक कार अनियंत्रित होकर भेलू कला तालाब में डूब गई। हादसे में दो अधिवक्ताओं की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव और गाड़ी को कड़ी मशक्‍कत कर तालाब से बाहर न‍िकलवाया। पुल‍िस ने दोनों वकीलों के शवाें को कब्जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेज द‍िया है। पुलिस ने बताया कि शन‍िवार की सुबह एक कार संदिग्ध हालात में तालाब में डूब गई। ग्रामीणों ने कार को तालाब में देखकर सूचना दी।

मृतकों में शाम‍िल ये लोग…

दमकलकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और तालाब में डूबी हुई कार को बाहर निकालवाया गया। जिसमें हाईकोर्ट के स्टैंडिंग काउंस‍िल कुलदीप कुमार अवस्थी और हाईकोर्ट के ब्रीफ होल्डर शशांक सिंह का शव मिला। मामले की जांच की जा रही है।

पुल‍िस ने दी जानकारी… 

पुल‍िस ने जानकारी देते हुए बताया क‍ि सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों से सूचना मि‍ली क‍ि एक कार (UP32NE1110) में दो लोग सवार थे। वो नौबस्ता तकरोही रोड पर जा रहे थे। जहां पर किसी कारणवश कार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद मोड़ पर स्थित तालाब में चली गई।

धीरे-धीरे तालाब में डूब गई कार…

धीरे धीरे कार पूरी तरह से डूब गई। तालाब में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। ये दोनों हाई कोर्ट में वकील थे। इसकी सूचना पर तत्काल थाना चिनहट पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट को बुलाकर मृतकों के शवों को बाहर न‍िकाला गया। नियमानुसार पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कार में म‍िले दोनों के आधार कार्ड… 

पुल‍िस ने बताया क‍ि गाड़ी में दोनों के आधार कार्ड म‍िले हैं। स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। आधार कार्ड के आधार पर परिजनों से संपर्क क‍िया गया।

पूछताछ में मृतकों की हुई पहचान…

पूछताछ में मृतकों की पहचान शशांक सिंह उम्र करीब 36 वर्ष पुत्र संजय कुमार सिंह निवासी बहेड़ा हाउस नघीता मार्ग, हरदोई व दूसरा कुलदीप कुमार अवस्थी उम्र करीब 40 वर्ष पुत्र कृष्ण कुमार निवासी 213 कौशलपुरी आवास समिति खरगापुर थाना गोमती नगर विस्तार लखनऊ के रूप में हुई।

आगे की वि‍ध‍िक कार्रवाई कर रही पुल‍िस…

सूचना पाकर मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। दोनों वकीलों की मौत से पर‍िजनों का रो रोकर बुरा हाल है। फ‍िलहाल मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। पुल‍िस ने बताया क‍ि आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000