पढाई के लिए मां ने डाटा तो छात्र ने फांसी लगाकर दी जन उत्तरप्रदेशआगरा छठवीं के छात्र ने फांसी पर लटककर दी जान, मां ने पढ़ाई को लेकर डांटा तो खेत में लगाया फंदा By Khulasa India News Desk Last updated Feb 1, 2025 165 आगरा। पढ़ाई को लेकर मां की डांट से क्षुब्ध छठवीं के छात्र ने शुक्रवार शाम को आत्महत्या कर लिया। गांव से बाहर खेत में पेड़ की शाख से रस्सी बांध गले में फंदा कस लिया। तलाश में जुटे परिजनों ने बेटे का शव फंदे पर लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। यह है पूरा मामला… घटना शुक्रवार शाम सात बजे की है। गांव जगराजपुर फतेहाबाद के रहने वाले मान सिंह दिल्ली में हलवाई का काम करते हैं। गांव में पत्नी देवी दोनों बच्चों के साथ रहती हैं। दंपती का 12 वर्षीय बेटा सचिन गांव के ही सरकारी स्कूल में छठवीं में पढ़ता था।शाम छह बजे मां देवी ने सचिन को पढ़ाई नहीं करने को लेकर डांट दिया, जिससे क्षुब्ध होकर सचिन घर से निकल गया। मां को लगा कि कुछ देर बाद वह लौट आएगा। भोजन के समय नहीं आया तो मां ने परिवार के लोगों को जानकारी दी। परिवार के लोग उसे खोजने निकल पड़े। साथी बच्चों से जानकारी करने पर उन्होंने गांव से बाहर की ओर जाने को बताया। तलाश में जुटे परिवार के लोगों को शाम 7:30 बजे गांव के ग्रामीण जयराम के खेत में नीम के पेड़ पर सचिन का शव फंदे पर लटका मिला। उसने नायलॉन की रस्सी को पेड़ की शाखा से बांधने के बाद गले में फंदा कस लिया था। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतारा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर फतेहाबाद डीपी तिवारी ने बताया कि 12 वर्षीय छात्र द्वारा आत्महत्या करने के पीछे मां द्वारा पढ़ाई को डांटना बताया गया है। समाचार 165 Share