मुंबई से मथुरा पहुंचे व्यक्ति की बांके बिहारी मंदिर में पूजा के बाद हुई मौत, डॉक्टरों ने बताई वजह

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मुंबई से बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे सुनील मांगो की मौत हो गई। सुनील मांगो मंगलवार को दर्शन करने पहुंचा था। कहा जा रहा है कि सुनील मांगो की मौत भीड़ में दम घुटने से हुई है। मौके पर मौजूद चिकित्सकों के दल ने सुनील मांगो के इलाज का प्रयास किया, लेकिन कोई सुधार नहीं होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं चिकित्सकों ने दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की बात कही है।

चिकित्सा विभाग की त्वरित प्रतिक्रिया टीम के प्रभारी डॉक्टर भूदेव प्रसाद ने बताया कि वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे मुंबई के साईं कोलीवाड़ा की कर्मक्षेत्र बिल्डिंग में रहने वाले सुनील मांगो (68) को मंदिर के अंदर भीड़ में सांस लेने में दिक्कत हुई थी। इसके बाद वह मंदिर के द्वार संख्या एक से बाहर निकल आए थे। मांगो के साथ आईं प्रमिला कन्नौजिया ने बताया कि वह 40 लोगों के दल के साथ मुंबई से रविवार को ब्रज दर्शन पर वृंदावन आए थे। वे लोई बाजार में स्थित बसंती धर्मशाला में ठहरे थे।मंगलवार को वे सभी बिहारी जी मंदिर में दर्शन करने गए थे तभी यह हादसा हुआ। प्रमिला ने बताया कि मांगो सेवानिवृत्त बैंककर्मी थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पाण्डेय ने बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि श्रद्धालु की मौत मंदिर के अंदर नहीं, बल्कि बाहर चबूतरे पर हुई है।मृतक सुनील मांगो मंदिर के बाहर चबूतरे पर विश्राम कर रहे थे, इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा।वहां मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें एंबुलेंस में संयुक्त जिला अस्पताल ले गए थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही एस‌एसपी ने सुनील मांगो की दम घुटने से हुई मौत की खबरों का खंडन भी किया और कहा कि दिल का दौरा पड़ने से ही उनकी मौत हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000