20 बच्चों से भरी स्कूल बस पेड़ से टकराई, 4 घायल, चालक मौके से फरार

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गाजियाबाद के ब्लूम पब्लिक स्कूल की एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे के वक्त बस में लगभग 20 बच्चे सवार थे, जिनमें से 4 बच्चों को चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 जानकारी के मुताबिक, यह हादसा थाना बिसरख क्षेत्र के डी मार्ट से चार मूर्ति की ओर जाने वाले मार्ग पर सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि स्कूल बस की रफ्तार काफी अधिक थी, जिसके कारण ड्राइवर बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस जाकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। घायल बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बाकी बच्चों को दूसरी बस की व्यवस्था कर स्कूल भेजा गया। स्कूल प्रबंधन और परिजनों को तुरंत सूचित कर दिया गया।

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि यह हादसा ड्राइवर की लापरवाही से हुआ या बस में किसी तकनीकी खराबी के कारण। ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को सड़क किनारे कर दिया गया है।

इस संबंध में डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि ब्लूम पब्लिक स्कूल की यह बस प्रताप विहार, गाजियाबाद से बच्चों को लेकर आ रही थी। चार मूर्ति चौराहे के पास बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में ड्राइवर, हेल्पर और चार बच्चे घायल हुए हैं, जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। मामले की जांच जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000