घर में बना रखा था पेट्रोल का सीक्रेट गोदाम, कैन भरने गये सगे भाइयों की तैरती मिली लाश

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में दो सगे भाइयों के घर की ही टंकी में शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों भाई किराने की दुकान के साथ ही पेट्रोल का काम करते थे। सीहोर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इच्छावर थाना क्षेत्र के बोरदी कलां में रहने वाले राहुल जायसवाल और गोलू जायसवाल के शव मंगलवार की सुबह उनके घर में ही स्थित टैंक में मिले हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस दोनों की मौत की वजह खोज रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों भाई दुकान चलाते थे और साथ में पेट्रोल का काम भी करते थे। मंगलवार की सुबह नौ बजे तक जब दुकान नहीं खुली तो उनकी तलाश शुरू की गई। दोनों के शव टैंक में तैरते मिले। दोनों की मौत का मामला संदिग्ध है। पुलिस फिलहाल यह जाच कर रही है कि दोनों भाइयों के शव टैंक में आखिर कैसे आए। क्या उन्होंने आत्महत्या की है, हादसा हुआ है अथवा किसी ने हत्या कर शवों को पानी में डाला है। पुलिस ने टैंक से शवों को निकालकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआत में माना जा रहा है कि टैंक में दम घुटने से दोनों भाईयों की मौत हुई है। बताया जाता है कि घर के टैंक में दोनों भाईयों ने पेट्रोल का भंडारण कर रखा था। दोनों पेट्रोल निकालने के लिए टैंक में उतरे थे। इसी दौरान पेट्रोल की कैन पलट गई, जिससे दम घुटने से दोनों भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000