नाबालिग छात्रा पर आया खेल टीचर का दिल, बहाने से बुलाया और लेकर हो गया फरार

उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक टीचर की हरकत की वजह से गुरु-शिष्य के बीच का पवित्र रिश्ता कलंकित हो गया है। इस टीचर ने पढ़ाते पढ़ाते अपनी ही नाबालिग छात्रा को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया और अब बहाने से स्कूल के बाहर बुलाकर उसे भगा ले गया है। इस संबंध में लड़की के परिजनों ने हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी टीचर और लड़की दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

लड़की के पिता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनकी बेटी अभी 16 साल की है और शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में 10 वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। तीन जुलाई को वह स्कूल तो गई, लेकिन देर रात वापस नहीं लौटी। ऐसे में अगले दिन उन लोगों ने स्कूल में पूछताछ की। इसमें पता चला कि उनकी बेटी तो स्कूल पहुंची ही नहीं। इतने में उनकी बेटी की सहेली ने बताया कि वह खेल टीचर के साथ स्कूटी पर बैठकर कहीं गई है। इस सूचना के बाद वह खेल टीचर के घर पहुंचे तो पता चला कि उसी दिन खेल टीचर भी फरार है।

संबंधित धाराओं में केस

इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है। लड़की के चाचा ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि उनकी बेटी की रुचि खेल में थी और खेल के दौरान ही टीचर ने उनकी बेटी को झांसे में लिया और बहला फुसला कर भगा ले गया। हल्द्वानी कोतवाली में तैनात एसएसआई महेंद्र प्रसाद ने इस संबंध में खेल टीचर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके ऊपर नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप है।

ठिकाने बदल रहा आरोपी

इस मामले में आरोपी टीचर और पीड़ित लड़की की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है। यह टीमें इलेक्ट्रानिक और मैन्युअल सर्विलांस की मदद से उन दोनों की तलाश कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी लड़की को साथ लेकर लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000