तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर; मौके पर युवक की हुई मौत, भाभी-भतीजी गंभीर रूप से घायल

यूपी के अमेठी में भाई की ससुराल से भाभी व भतीजी संग कार्यक्रम में शिरकत कर लौट रहे युवक की बाइक में शुक्रवार देर रात जामो इलाके में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी भाभी व भतीजी गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। टक्कर मारने वाला वाहन मौके से भाग निकला। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

मोहनगंज थाना क्षेत्र के सिंहपुर मजरे ढोढनपुर निवासी दिनेश (30) शुक्रवार को अपनी भाभी रेनू (35) व भतीजी विद्या (7) के साथ बाइक से जामो थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव भाभी के मायके में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। देर रात तीनों बाइक से घर लौट रहे थे।

जिला अस्पताल के लिए रेफर…

जामो थाना क्षेत्र में गांधीनगर मार्ग पर मवई गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल बाइक सवार तीनों लोगों को ग्रामीणों ने सीएचसी जामो पहुंचाया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में चिकित्सकों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि रेनू व विद्या को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।  घटना की जानकारी होने पर परिजन आनन-फानन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कार्रवाई की जाएगी।

मौत की सूचना से पिता बदहवास…

मृतक के भाई रामसुमेर पत्नी, बेटी व भाई के लौटने की राह देख रहे थे। इसी बीच फोन से सूचना मिली कि हादसा हो गया। हादसे में भाई की मौत व पत्नी और बेटी के घायल होने की सूचना मिलते हुए वे चीख कर रोने लगे। आवाज सुनकर परिजन व आसपड़ोस के लोग एकत्र हो गए। हादसे की सूचना से सभी शोकाकुल हो गए। पिता गयादीन बदहवास हो गए। भाई रामसुंदर व अन्य परिजन भी बेहाल हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000