प्रतापगढ़: स्कूल जा रही शिक्षिका को सिरफिरे आशिक ने पेट्रोल डालकर जलाया, हुई मौत

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के बड़के जिले प्रतापगढ़ में गुरुवार को दिल को झकझोर देने वाली घटना घटी। यहां एक सिरफिरे आशिक ने स्कूल जा रही शिक्षिका को बीच सड़क पर जिंदा जला दिया।शिक्षिका की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना में प्रेमी भी झुलस गया है। गंभीर हालत में उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कोहड़ौर थाना क्षेत्र के लौली पुख्ता खाम गांव के रज्जन यादव की बेटी नीलू यादव (22) गांव के ही सीएल यादव स्कूल में पढ़ाती थी।रोज की तरह नीलू गुरुवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे स्कूल जा रही थी। रास्ते में रोककर चंदौका गांव निवासी विकास यादव(30) ने नीलू के ऊपर पेट्रोल फेंककर माचिस जला दिया। नीलू के शरीर के ऊपर से आग की लपटें उठने लगी। नीलू जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगी,लेकिन विकास पर तो हैवानियत सवार थी, नीलू को भागने भी नहीं दे रहा था। आग लगने के बाद नीलू विकास से चिपक गई,जिससे विकास भी बुरी तरह से झुलस गया।पास ही गेंहू के खेत में नीलू पूरी तरह जल गई और दम तोड़ दिया।आग की लपटों और चीख पुकार सुनकर गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे,लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था।घटना की सूचना मिलते ही कोहड़ौर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की भयावहता को देखते हुए आला अफसरों को भी मामले की जानकारी दी।सीओ सिटी शिव नारायण वैश्य फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल से नीलू और विकास का मोबाइल,एक बोतल ज्वलनशील पदार्थ और विकास की बाइक बरामद हुई है।

बता दें कि नीलू की 24 फरवरी को तिलक और दो मार्च को शादी होनी थी। अमेठी जिले के भादर थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव में नीलू की शादी तय थी।विकास यादव नीलू से एकतरफा प्यार करता था। नीलू का ननिहाल चंदौका गांव में है। चंदौका का ही रहने वाला विकास एक साल पहले तक नीलू के साथ ही विद्यालय में पढ़ाता था। नीलू लगभग छह साल से स्कूल में पढ़ा रही थी। नीलू अपने मां-बाप की इकलौती संतान थी। इस प्रेम प्रसंग के बारे में नीलू के घर वालों को कुछ पता नहीं था। विकास ने अचानक कदम उठाया तो वह सन्न रह गए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000