विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर किशोरी को जिंदा जलाया, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में 15 वर्षीय लड़की पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाकर मौत के हवाले करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर पड़ोसी युवक ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। मामला यह है कि मैनपुरी के नगला पजावा इलाके का है। मृतका के भाई ने बताया कि 16 मई की दोपहर बहन और वह दोनों घर पर अकेले थे। तभी घर के पास रहने वाला एक युवक उनके घर आया और लड़की के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। लड़की के जलने पर उसने शोर मचाया, जिससे घर और आसपास के लोग जमा हो गए। आग बुझाया गया फिर गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को जिला अस्पताल ले जाया गया। 

मृतका के परिजनों ने पड़ोसी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ करने और उसे जिंदा जलाकर मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी सक्रिय होकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने धारा 302 और 452 के तहत FIR दर्ज किया है। SSP विनोद कुमार ने तीन टीमों का गठन कर आरोपी को जल्द पकड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि “मामले के संबंध में किशोरी के पिता राजेश कुमार ने मोहल्ले के सजातीय लड़के अंकित कुमार के खिलाफ अकसर परेशान करने, छेड़छाड़ करने और जलाकर हत्या करने के संबंध में तहरीर दी है। इसके आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस टीम और थाना कोतवाली पुलिस टीम की तरफ से प्रयास किए जा रहा हैं। 

नीतीश-तेजस्वी को महंगी पड़ेगी छुट्टी की ‘घुट्टी’, BJP के सियासी जाल के शिकार हुए चाचा-भतीजा, जानें पूरा मामला     |     शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने प्रेमिका की दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या, आरोपी प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     बॉर्डर पर तैनात था तो दुश्मन कुछ नहीं बिगाड़ पाए, पटवारी बनते ही बेटे को माफिया ने मार डाला, कहते हुए बिलख पड़े पिता     |     प्रतापगढ़ पृथ्वीगंज चौकी के सिपाही मनीष गौतम ने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर दी जान     |     जिहादी हमले पर गरम हुई सियासत,बेबस पिता के पास नहीं बचे इलाज के लिए पैसे, लगाई योगी सरकार से गुहार     |     16 दिन बाद उत्तरकाशी से आई अच्छी खबर,चमक उठी मां की आंखें,बेटे के घर आने का इंतजार     |     बस कंडक्टर पर चापड़ से जानलेवा हमला करने का मामला:लारेब हाशमी के घर पर चल सकता है बुलडोजर,जल्द जारी कर सकता है पीडीए नोटिस     |     बरेली में पांच महीने में नौ महिलाओं की हत्या,हत्या करने का तरीका सेम,साड़ी से गला घोंटकर कौन कर रहा है हत्याएं     |     इश्क में रोड़ा बने मामा की सिरफिरे आशिक ने गला रेतकर की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा     |     खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप के पकड़े गए दोनों शार्प शूटर्स, सिंगर एली मंगत की हत्या करने आए थे दिल्ली, जानिए कैसे पुलिस ने दबोचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000