दर्दनाक सड़क हादसा; महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवेलर बस डंपर में पीछे से घुसी, चार की मौत और 21 लोग गंभीर रूप से घायल

फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे गिट्टी लदे ट्राला में महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैवलर टकराई गई। ट्राला  श्रद्धालुओं भरी ट्रैवलर को करीब दो किलोमीटर तक घसीट ले गया। हादसे में चालक समेत चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 17 श्रद्धालु घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने घायलों का जिला अस्पताल में हाल जाना है। भीषण हादसा कल्यानपुर थाना क्षेत्र हाईवे अंतर्गत दूधी कागार बक्सर मोड़ पर हुआ। यहां गिट्टी लदे ट्राला चालक ने बक्सर मोड़ पर मुड़ने के लिए रफ्तार धीमी की थी। इसी दौरान नई दिल्ली से प्रयागराज जा रही 21 श्रद्धालु सवार ट्रेवलर 100 की रफ्तार से ट्राला से टकरा गई।

झपकी आने से हादसा होने की आशंका…

हादसा इतना भीषण था कि ट्राला के पीछे ट्रेवलर फंस गई। ट्राला चालक भागने की कोशिश में प्रयागराज की ओर ट्रैवलर को घसीटता ले गया। एकांत जगह देखकर ट्राला छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस को पांच बजकर 12 मिनट पर हादसे की खबर मिली।

पुलिस ने ट्रैवलर में फंसे घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि ट्राला कब्जे में लिया गया है। माना जा रहा है कि हादसा ट्रैवलर चालक को झपकी आने से हुआ है। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हादसे में मृतक व गंभीर घायल…

नई दिल्ली खजानी नगर जोहनीपुर निवासी इंद्रजीत सिंह का पुत्र विवेक सिंह (28) ट्रैवलर चालक, नई दिल्ली उत्तम नगर राधे इंफ्लेव मोहन गार्डन निवासी विमलचंद्र झा (52), दिगंबर झा (70), प्रेमकांत झा (55) की मौत हो गई। हादसे में जगन्नाथ व उनकी पत्नी मीरा देवी (50), रीता देवी (45) की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया।

हादसे में घायलों की सूची…

हादसे में नई दिल्ली उत्तम नगर राधे इंफ्लेव मोहन गार्डन निवासी सतीश मिश्रा (50), बीना देवी (50) पत्नी प्रेमकांत झा, जयलक्ष्मी देवी (60), वंदना झा (45), मनोरमा झा (45) पत्नी दिगंबर झा, अनूप कुमार झा (48), रूक्मणी (40), हादसे में दिवंगत विमल चंद्र की पत्नी सलोनी झा (48) पुत्र अनुराग (25),अनिल कुमार (60), विनोद झा की पत्नी आनंदी झा (50), पुत्र शुभम (25), अनिल कुमार झांस की पत्नी सना देवी (46), अनुज कुमार झा (40) घायल हुए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000