एक बीवी, 4 गर्लफ्रेंड और 15 लोगों की टीम, फर्जी IAS का गजब का ‘कारनामा’, SDM को जड़ दिया था थप्पड़

गोरखपुर पुलिस ने एक फर्जी IAS को गिरफ्तार किया है। इस फर्जी IAS का नाम गौरव कुमार सिंह उर्फ ललित किशोर है। ये अपने साथ 10 से 15 लोगों की टीम लेकर चलता था। गौरव अपना प्रोटोकॉल मेनटेन करने के लिए 5 लाख रुपए महीने खर्चा करता था। यही नहीं अपनी टीम के साथ इनोवा गाड़ी में लाल और नीली बत्ती लगाकर गांव में घूमा करता था। पुलिस को गौरव के पास से दो मोबाइल फोन मिले है। मोबाइल में गौरव की चार गर्लफ्रेंड के चैट मिले है। इसे IAS समझकर वो बात करती थी। हैरान करने वाली बात यह है कि इनमें से तीन प्रेग्नेंट है। गौरव ने बिहार के एक लड़की से शादी भी की है। वह अपने साले अभिषेक की मदद से सोशल मीडिया पर अपने आपको IAS अफसर पेश करता था।

4 राज्यों में फैला था फर्जी IAS का नेटवर्क

गौरव ने इस जालसाजी का नेटवर्क कई प्रदेशों में फैला रखा था। उत्तर प्रदेश में नेटवर्क फैलाने के लिए उसने गोरखपुर के परमानंद गुप्ता को सेट किया था। परमानंद उसके साले अभिषेक का दोस्त है। उसका नेटवर्क उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में तक फैला है। इन सभी राज्यों में गौरव बिल्डर और कारोबारियों को ठेका दिलाने का ऑफर देता था और उन्हें AI की मदद से जनरेट टेंडर का पेपर भी मुहैया करा देता था। गौरव बिहार में 450 करोड़ का टेंडर दिलाने के नाम पर 5 करोड रुपए और दो इनोवा भी ले चुका है।

नौकरी और ठेका दिलाने के नाम पर ठगी

गोरखपुर पुलिस ने गौरव के साथ-साथ इसके दो मददगार को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 4 लाख नकदी, जेवरात, चेकबुक, पासबुक, पासपोर्ट, एटीएम कार्ड, लैपटाप और कूटरचित व अवैध दस्तावेज बरामद किए गए है। दिलचस्प बात यह है कि फर्जी IAS ललित किशोर खुद को गौरव सिंह बताकर लोगों से ठगी करता था. खासकर शातिर ठग ने सरकारी नौकरी और ठेका दिलाने के नाम पर यूपी, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के लोगों के साथ करोड़ों की जालसाजी की है। यह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बचता फिर रहा था।

SDM को जड़ दिया था थप्पड़

जांच में ये भी पता चला है कि फर्जी IAS गौरव कुमार सिंह उर्फ ललित किशोर रौब झाड़ने के लिए किसी भी हद तक चला जाता है. एक बार बिहार के भागलपुर जिले के एक गांव का दौरा करने के दौरान असली SDM ने उसके बैच और रैंक को लेकर सवाल पूछ लिया। इस पर वह इतना गुस्सा हो गया कि उसने असली SDM को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। असली SDM भी इतना घबरा गए कि इसकी शिकायत करने की भी हिम्मत नहीं कर पाए।

कैसे फर्जी IAS तक पहुंच पाई पुलिस?

फर्जी IAS ललित किशोर बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला है, जबकि बाकी के दो आरोपी अभिषेक कुमार (सीतामढ़ी) और परमानंद गुप्ता गोरखपुर के लक्षीपुर का रहने वाला है। गोरखपुर पुलिस ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान 7 नवंबर की सुबह करीब 7.10 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर GRP को वैशाली एक्सप्रेस की चेकिंग के दौरान एक युवक संदिग्ध हालत में दिखा। शक के आधार पर जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 500-500 के नोटों की गड्डियां मिलीं।

गिनती में रकम 99.90 लाख रुपए निकली। पूछताछ में युवक ने खुद को मुकुंद माधव (35) निवासी रामचरण टोला, मोकामा (पटना) बताया। उसने कहा कि वह किसी परिचित के कहने पर यह बैग लेकर यात्रा कर रहा था, लेकिन उसे पैसे के स्रोत की जानकारी नहीं है। जांच में खुलासा हुआ कि यह रकम व्यापारी ने एक IAS अधिकारी को नौकरी दिलाने के लिए बतौर रिश्वत दी थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। इसके बाद विभाग ने जांच शुरू की। पूरी रकम जब्त कर जब इस मामले की जांच की गई, तब फर्जी IAS ललित किशोर का नाम सामने आया। ललित ही पैसे बिहार भिजवा रहा था।

SP सिटी अभिनव त्यागी ने दी जानकारी

SP सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि गौरव सिंह उर्फ ललित किशोर एक बड़े नेटवर्क में काम कर रहा था। जांच में अभी और नए खुलासे होने की उम्मीद है। मोबाइल और गौरव के पास से मिले दस्तावेजों से कई फैक्ट सामने आ चुके है। हम उसके पूरी जालसाजी तक पहुंचने के लिए बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश की पुलिस के संपर्क में है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000