बिजली की तार से लगा जोरदार करंट का झटका, पेड़ पर चढ़ा युवक चंद सेकंड में झुलसा

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के कटघर कोतवाली इलके में एक विद्युत कर्मी के हाई टेंशन लाइन से लटके होने का वीडियो सामने आई है, जहां पीतल बस्ती बिजली घर में तैनात संविदा कर्मचारी रवि सैनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब रवि बलदेवपुरी इलाके में बिजली की हाई टेंशन लाइनों के पास पेड़ों की छंटाई का काम कर रहा था।

अचानक हुए इस हादसे में रवि पोल पर ही बुरी तरह झुलस गया, जिसका रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इस घटना ने एक बार फिर बिजली विभाग में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर कर दिया है।

मृतक के परिजनों का स्पष्ट आरोप है कि बिना उचित शटडाउन लिए रवि को काम पर लगाया गया, जिसके कारण वह करंट की चपेट में आ गया। वहीं, दूसरी ओर विभाग के अधिकारी इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए मामले को नया मोड़ देने की कोशिश कर रहे हैं।

इस विरोधाभास ने स्थानीय लोगों और परिजनों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। हादसे का शिकार हुआ रवि सैनी, कटघर के डबल फाटक निवासी नन्हे पाल सैनी का बड़ा बेटा था और विभाग में लाइनमैन के तौर पर कार्यरत था।

वह अपने साथियों के साथ पीतल नगरी इलाके में पेड़ काट रहा था, तभी वह अचानक हाई वोल्टेज तारों के संपर्क में आ गया। परिजनों का कहना है कि लाइन में करंट दौड़ रहा था, जिसके कारण रवि की चंद सेकंड के अंदर मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने विभाग पर लापरवाही का सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि सुरक्षा उपकरणों और शटडाउन के अभाव में कर्मचारियों को मौत के मुंह में धकेला जा रहा है।

विभागीय स्पष्टीकरण और पुलिस की कार्रवाई

बिजली विभाग के अधिकारियों ने परिजनों के दावों के विपरीत इसे एक अलग घटना बताया है। विद्युत विभाग के अधिकारी का तर्क है कि जिस समय पेड़ों की छंटाई का कार्य चल रहा था, उस समय लाइनों पर विधिवत शटडाउन लिया गया था। अधिकारियों का अंदेशा है कि रवि की मौत करंट से नहीं बल्कि हार्ट अटैक या किसी अन्य शारीरिक वजह से हुई है। पुलिस ने बताया कि शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस कानूनी कार्यवाही को आगे बढ़ाने की बात कह रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000