उत्तरप्रदेशप्रयागराज संतुलन बिगड़ने से सेना की ट्रक के नीचे आकर युवती ने मौके पर तोड़ा दम, इलाके में मची अफरा-तफरी By Khulasa India News Desk On Jan 17, 2026 190 प्रयागराज के त्रिपाठी चौराहे पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। स्कूटी से ऑफिस जा रही आस्था कुमारी अचानक सामने आए एक कुत्ते को देखकर घबरा गईं। संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर पड़ीं और उसी वक्त पास से गुजर रहे सेना के ट्रक की चपेट में आ गईं। हादसा इतना भीषण था कि आस्था कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर आवारा पशुओं की आवाजाही पहले भी हादसों की वजह बन चुकी है। इस घटना के बाद एक बार फिर सड़क सुरक्षा और पशु नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। हादसा 190 Share