उत्तरप्रदेशमेरठ नए साल का जश्न मना कर रात्रि मे लौट रहे युवक पिलर से टकराई कार दो की मौत चार घायल By Ramesh Tiwari Rajdar On Jan 1, 2023 910 देर रात नए साल जश्न मना कर लौट रहे छह दोस्तों की कार पिलर से टकरा गई। जिसमें पिलखुवा के मोहल्ला शुक्लान व मेरठ के गंगानगर के गांव रजपुरा निवासी एक अन्य युवक की मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार आवासीय कॉलोनी दिनेश नगर में नववर्ष का जश्न मनाकर कार से सभी युवक गाजियाबाद की तरफ जा रहे थे। एलिवेटेड के नीचे एनएच नौ पर मोहन नगर कॉलोनी के सामने अचानक कार अनियंत्रित होकर पिलर नंबर 85 से टकरा गई। मृतक शुक्लान मोहल्ला निवासी आशीष व उसकी बुआ का पुत्र मेरठ निवासी हर्ष है। जबकि जिला रामपुर व वर्तमान में दिनेश नगर में किराए पर रहे अमरजीत, गांव भगवानपुर थाना सिंभावली निवासी विशाल, बल्लभगढ़ हरियाणा निवासी सागर और पिलखुवा निवासी एक अन्य घायल आशीष हो गए। हादसा रात एक बजे हुआ। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह का कहना है कि शराब के नशे के कारण दुर्घटना हुई है। मृतक और घायलों के परिजनों को हादसे के बारे में पुलिस की तरफ से सूचना कर दी गयी है। दुर्घटना 910 Share