प्रेम प्रसंग के चलते युवक की गोली मारकर हत्या

सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र में खाना खाकर सोमवार की शाम को तबेले में सोने गये 18 वर्षीय युवक का शव मंगलवार की सुबह खेत में पड़ा मिला है। शव देख कर आशंका जताई जा रही है कि पहले युवक की मारपीट की गई है। बाद में उसको दो गोलियां मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पटियाली सीओ और एएसपी राजेश भराती ने घटना स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रेम संबंध के पीछे युवक की हत्या बताई जा रही है।

नरदोली निवासी 18 वर्षीय अंकुर पुत्र रामसेवक माली अपने घर से खाना खाकर सोमवार की शाम को तबेले में सोने की बात कहकर घर से गया था। सुबह उसका शव पड़ोस के खेत में खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ ग्रामीणों ने देखा , तो गांव में सनसनी फ़ैल गई। तमाम ग्रामीण एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। एएसपी राजेश भारती, सीओ आरके पांडेय के साथ सिकंदरपुर वैश्य थाना इंस्पेक्टर बृज पाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्यों को एकत्रित किया। शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

साथ ही पुलिस ने शक के चलते एक युवक को पूछताछ के लिए भी हिरासत में लिया है।  वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में चर्चाएं हैं कि युवक की पहले मारपीट की गई बाद में उसकी दो गोलियां मार कर हत्या कर दी। हत्या के पीछे ग्रामीण प्रेम संबंध को लेकर चर्चा कर रहे हैं। सीओ पटियाली आरके पांडेय ने बताया कि सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव नरदोली युवक की हत्या की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव का पंचायतनामा भर  कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। एक युवक से घटना के बारे में जानकारी की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000