छत पर सो रहे युवक की धारदार हथियार से गला काटकर की गई हत्या

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में रात के अंधेरे में घर की छत पर सो रहे युवक की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई है। युवक का खून से लथपथ शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी भी बच्चों के साथ छत पर सो रही थी। वारदात के समय पत्नी का अंजान रहना पत्नी सवालों के घेरे में है। पुलिस युवक की हत्या को आशनाई से जोड़कर जांच कर रही है। सीओ की मौजूदगी में फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र के द्रगपालगंज निवासी बेचेलाल (किसान) शुक्रवार की रात पत्नी नेहा और बच्चों के साथ छत पर सो रहा था। रात के अंधेरे में युवक की धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। सुबह होने पर पति का रक्तरंजित शव देखकर पत्नी चीखी तो परिजनों के साथ पड़ोसियों की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हो गई। हत्या की सूचना पर सीओ पुरवा सोमेंनेंद्र श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस पर मृतक की पत्नी पर शक…

पूरे घटनाक्रम में पुलिस मृतक की पत्नी की गतिविधियों को संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। तो वहीं मृतक के पिता बिंदा प्रसाद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। पति की हत्या के दौरान पत्नी को भनक नहीं लगी यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है। 

मोबाइल उगलेगा राज…

पुलिस सूत्रों के मुताबिक वारदात के पीछे का कारण आशनाई निकल रही है। पुलिस मृतक और उसकी पत्नी के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। वहीं दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मृतक उसकी पत्नी के मोबाइल घटना से संबंधित महत्वपूर्ण राज उगल सकते हैं। एसपी उन्नाव सिद्धार्थ शंकर मीणा ने हत्या के खुलासे में SOG और सर्विलांस टीम को लगाया है। सीओ पुरवा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000