शादी में ससुराल आये युवक की गोली मारकर हत्या,परिजनों ने पुलिसवालों पर लगाये गंभीर आरोप

बेगूसराय में एक युवक की हत्या कर दी गई। वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था, इसी दौरान अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना बखरी थाना क्षेत्र के मौजी गांव की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बखरी थाना के एसआई हरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार मध्य रात्रि रात उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक को गोली मारी गई है। जब वह लोग मौके पर पहुंचे तो जितेंद्र कुमार को सड़क किनारे झाड़ी में पड़ा हुआ देखा और उसके ऊपर एक कपड़ा देकर ढंका गया था। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

परिजन यह आरोप लगा रहे

मृत युवक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरवासा गांव के रहने वाले नंदकिशोर चौधरी का 32 वर्षीय निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में की गई है। परिजनों का कहना है कि जितेंद्र कुमार के ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों ने ही इसकी गोली मार कर हत्या की है। जितेंद्र कुमार दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। इसके ससुराल पक्ष में चचेरी साली की शादी थी। इस शादी समारोह में वह नौ मार्च को मौजी गांव पहुंचा था। रविवार देर रात तकरीबन एक बजे के आसपास जितेंद्र कुमार की हत्या की सूचना मिली।

फोन पर बहस करने लगी पुलिस

परिजनों का यह भी आरोप है कि पुलिस द्वारा हमलोगों को बरगलाने की कोशिश की गई। लंबे समय तक उन्हें सच नहीं बताया गया। परिजनों का आरोप है कि बखरी थाने की पुलिस हमलोगों से फोन पर बहस करने लगी। इसके बाद बताया कि जितेंद्र को गोली लगी है, उसे अस्पताल भेजा गया है। हमलोग जैसे ही सदर अस्पताल पहुंचे तो जितेंद्र कुमार को मृत अवस्था में पाया। जितेंद्र की की पत्नी और बच्चे दिल्ली में ही हैं। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच करने और हत्यारे की गिरफ्तारी करे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000