यूपी एसटीएफ की हिरासत में आरोपी की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

प्रतापगढ़। एसटीएफ की हिरासत में एक मामले में आरोपी युवक की मौत हो गई। पुलिस मौत की वजह हार्ट अटैक बता रही है, जबकि परिवार के लोग मारपीट और पुलिस प्रताड़ना में हत्या का आरोप लगा रहे हैं। बेटी ने सांगीपुर थाने में हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। परिजनों ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। सांगीपुर के लखहरा निवासी अजय प्रताप सिंह उर्फ शक्ति (45) पुत्र राजनाथ सिंह की एसटीएफ की हिरासत में मौत हो गई। उनके परिजनों के अनुसार अजय यहां गांव में अपना पोल्ट्री फार्म चलाता था। पुलिस के अनुसार वह मादक पदार्थ की तस्करी का आरोपी भी था। जानकारी के मुताबिक लखहरा सांगीपुर निवासी अजय प्रताप सिंह उर्फ शक्ति (45) पुत्र राजनाथ सिंह गांव में अपना पोल्ट्री फार्म चलाते थे।

 

 

हत्या के आरोप में घिरी UPSTF 

 

बेटी ने पुलिस प्रताड़ना से हत्या का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ के गोमती नगर कोतवाली में उसके खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के आरोप का मुकदमा दर्ज है, जिसमें वह वांछित था। रविवार दोपहर एसटीएफ की लखनऊ यूनिट उसके घर पहुंची और गिरफ्तार करके उसे ले जा रही थी। लालगंज में उसकी तबियत खराब होने पर शाम करीब पांच बजे एसटीएफ उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लालगंज ले गई। चिकित्सक सुधाकर के अनुसार मरीज अजय के सीने में दर्द व हाई बीपी की समस्या से स्थिति गंभीर थी, उसे रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज से सम्बद्ध राजा प्रताप बहादुर अस्पताल पहुंचने पर अजय की मौत हो गई। एसटीएफ अस्पताल में शव छोड़कर सूचना देकर चली गई। दूसरी ओर मौत की जानकारी घर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई।

 

बेटी ने पुलिस प्रताड़ना से हत्या का लगाया आरोप

 

परिजनों व ग्रामीणों का आरोप है कि दोपहर में एसटीएफ घर से गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ करते मारपीट करने लगी। इस पर घर के लोगों ने इलाज के पर्चे दिखाते हुए बताया कि यह हार्ट का मरीज है इस तरह का व्यवहार न करिए। एसटीएफ जबरन गाड़ी में बैठाकर लेकर चली गई। बेटी जान्हवी ने एसओ सांगीपुर को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पुलिस की प्रताड़ना से हत्या हुई है। लालगंज सीओ राम सूरत सोनकर के अनुसार मृतक मादक पदार्थ तस्करी के केस में वांछित था और हार्ट का मरीज था। एम्स में उसका उपचार चल रहा था। उसे टीम ने रविवार को पकड़ा था। हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। घटना की जांच को एएसपी पश्चिमी संजय राय भी देर शाम सांगीपुर थाने पहुंचे। मामले में पूछताछ की।

बोली बेटी-दिखाती रही दवा का पर्चा नहीं पसीजा दिल

मृतक अजय की बड़ी बेटी जान्हवी सिंह का आरोप है कि सिविल ड्रेस में महिला के साथ कुछ लोग आए। स्वयं को एसटीएफ बताते हुए बाउंड्री वॉल कूदकर घर के अंदर घुसे और पापा को पकड़ लिया। पापा का मेडिकल पर्चा और दवाइयां भी दिखाया, लेकिन दिल नहीं पसीजा। तीन घंटे बाद पता चला कि पापा नहीं रहे। मृतक अजय के चार बेटियां हैं, तीन बेटियां दिल्ली में रहकर पढ़ाई करती हैं। परिजनों का आरोप है कि दोपहर में एसटीएफ ने उनके घर पर ही गिरफ्तार कर पूछताछ करने के दौरान पिटाई शुरू कर दी। सीओ राम सूरत सोनकर के मुताबिक मृतक मादक पदार्थ तस्करी के मामले में वांछित था और हृदय रोगी था। उनका एम्स में इलाज चल रहा था। रविवार को टीम ने उसे पकड़ लिया। उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। एएसपी पश्चिमी संजय राय भी घटना की जांच करने सांगीपुर थाने पहुंचे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000