कबड्डी खिलाडी की हत्या कर बोरी में भरी लाश नाले से बरामद,आरोपी पुलिस हिरासत में

मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में डेढ़ माह से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मामले में पुलिस ने रविवार को सनसनीखेज खुलासा किया। 3600 रुपये नहीं देने पर फास्टफूड विक्रेता ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने 15 अप्रैल की रात को ही वारदात को अंजाम देने के बाद शव को रोहटा रोड पर नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने देहरादून निवासी आरोपी श्याम धानक को चंडीगढ़ से गिरफ्तार करके शव के अवशेष बरामद किए हैं। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि दौराला निवासी नेमपाल की बेटी इंटरमीडिएट की छात्रा अनुष्का कंकरखेड़ा क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। 15 अप्रैल की रात से वह लापता थी। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। परिजनों ने 10 दिन बाद कंकरखेड़ा थाने में लिखित शिकायत दी थी। ठोस कार्रवाई नहीं होने पर शनिवार को परिजन एडीजी और एसएसपी ऑफिस पहुंचे थे। अधिकारियों के निर्देश पर अलर्ट हुई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अनुष्का पर उधार हो गए थे 3600 रुपये

पूछताछ में उसने बताया कि वह रोहटा फ्लाईओवर के पास फास्टफूड सेंटर चलाता था। अनुष्का फास्टफूड खाने के लिए आती थी। उस पर 3600 रुपये उधार हो गए थे।
शोभापुर चौकी के पास की हत्या, 50 मीटर दूर नाले में फेंका शव
फास्टफूड विक्रेता श्याम धानक ने राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का (17) की हत्या शोभापुर पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर की। इसके बाद चौकी से 50 मीटर दूर स्थित नाले में शव फेंक दिया। इसके बावजूद पुलिस डेढ़ महीने तक खाक छानती रही।

दो बार आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन राज नहीं उगलवा पाई। शनिवार को एडीजी भानु भास्कर और एसएसपी अविनाश पांडेय की सख्ती के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया गया। दौराला थाना क्षेत्र के चिरोड़ी गांव निवासी अनुष्का दो वर्षों से कंकरखेड़ा के शोभापुर में अपने भाई अनमोल के साथ किराए के मकान में रह रही थी।

वह पढ़ाई के साथ साथ कबड्डी का अभ्यास करती थी और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में खेलती थी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि 15 अप्रैल की रात करीब 11 बजे आरोपी ने छात्रा की हत्या कर दी थी।वह उससे कुछ दिन में रुपये देने की बात कह रही थी लेकिन आरोपी जिद पर अड़ गया था। आरोपी के झगड़ा करने पर अनुष्का ने कड़ा विरोध किया। वह श्याम से भिड़ गई। तभी वह बौखला गया और उसने ईंट उठाकर उसके सिर पर वार कर दिए।

मेडल जीतकर लौटती तो झूमता था गांव

पिता नेमपाल ने बताया कि अनुष्का जब मेडल जीतकर लौटती थी तब पूरा गांव झूमने लगता था। परिवार की तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता था। परिवार को उम्मीद थी कि उनकी बेटी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेगी। लेकिन, आरोपी ने मात्र 36 सौ रुपये के लिए उसकी जान ले ली। अनुष्का की हत्या की जानकारी होने पर परिवार का रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में हत्या को लेकर रोष और शोक व्याप्त है।

श्याम पर लालकुर्ती थाने में भी हत्या की प्राथमिकी है दर्ज

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि फास्टफूड संचालक श्याम ने लालकुर्ती थाना क्षेत्र में भी एक युवक की हत्या कर दी थी। आरोपी वर्ष 2024 में जमानत पर जेल से बाहर आया था। दो साल से वह रोहटा सड़क पर फास्टफूड की दुकान चला रहा था।
अनुष्का की हत्या के बाद से उसकी दुकान बंद थी। अनुष्का भाई और सहेलियों से पूछताछ में यह बात सामने आने पर आरोपी को दो बार चंडीगढ़ से लाकर पूछताछ की गई, लेकिन आरोपी यहां काम न चलने का बहाना बनाकर चंडीगढ़ आने की बात कहकर पुलिस को गुमराह कर देता था।

परिजन उसकी तलाश में भटक रहे थे। थाना व चौकी पुलिस से उसे तलाशने की गुहार लगाई जा रही थी। लेकिन, स्थानीय पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही थी। अब आरोपी को चंडीगढ़ से ही हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और खुलासा किया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000