LLB की छात्रा पर बुर्का पहनकर फेंका तेजाब, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंर में किया घायल

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक LLB छात्रा पर ऐसिड अटैक किया गया। LLB की छात्रा को कचहरी में साथी मुंशी ने प्रपोज किया था लेकिन छात्रा ने उसके प्रपोजल को रिजेक्ट कर दिया था। इसके बाद से ही मुंशी छात्रा पर काफी गुस्सा था। मुंशी ने इसी बात की नाराजगी में छात्रा के ऊपर एसिड फेंक दिया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई।

छात्रा ने प्रपोजल रिजेक्ट करने के बाद मुंशी से बातचीत भी बंद कर दी थी। इसके बाद एक तरफा प्यार में अंधे होकर खफा मुंशी ने वकील के साथ घर लौट रही LLB की छात्रा के ऊपर बुर्का पहनकर एसिड फेंक दिया। इस हादसे में साथी वकील और छात्रा दोनों घायल हो गए और साथी के साथ आरोपी मुंशी मौके से फरार हो गया। उधर आरोपी ने बताया कि छात्रा से कामकाज को लेकर अक्सर बातचीत होती थी।

मुंशी ने छात्रा से लिया बदला

आरोपी छात्रा से हो रही बातचीत को प्यार समझ बैठा और छात्रा को प्रपोज कर दिया। इसके बाद छात्रा ने मना कर दिया और बाद में बातचीत करना भी बंद कर दिया जिससे उसे अपमानित महसूस हो रहा था। तभी छात्रा को सबक सिखाने के लिए आरोपी ने बरेली से तेजाब मगवाया और बुर्का खरीदा। जैसे ही छात्रा जंगल के जीरी चौला को क्रॉस कर रही थी कि तभी साथी के साथ पीछे से बाइक पर आरोपी आया और चलती बाइक से उसके ऊपर तेजाब फेंक कर मौके से फरार हो गया।

बुर्के पहनकर डाला था तेजाब

उधर घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही है। जांच में पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी लगा जिसमें बाइक पर बैठे युवक के साथ बुर्का पहने एक इंसान दिखा जिसने नीचे जेंट्स की चप्पल पहने हुई थी। तभी पुलिस के शक का दायरा बढ़ गया और मामले की जांच की गई तो छात्रा के साथ काम करने वाला मुंशी आरोपी निकला। पुलिस को सूचना मिली कि थाना गजरौला इलाके के राम नगरिया मंदिर के पास आरोपी अपने साथी के साथ जा रहा है तभी पुलिस ने दोनों की घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई और साथी चकमा देकर फरार हो गया। एसपी ने बताया कि आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद कर ली गई है और जेल भेज दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ में 14 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण; युवती से गैंगरेप-हत्या के बाद एसपी ने की कार्रवाई, थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज को किया लाइन हाजिर     |     सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा कदम, दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग पॉइंट्स का होगा विस्तार     |     दहेज के लिए विवाहिता को अर्धनग्न हालत में घर से निकाला, चार पर केस दर्ज     |     भ्रष्टाचार के मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी और बाबू पर गिरी गाज; किए गए निलंबित, केस दर्ज     |     कौशाम्बी में 4 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति ने किया विरोध तो ड्रम में भरने की दी धमकी     |     कार से आए बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, कुछ दिन पहले मृतक जमानत पर आया था बाहर     |     अयोध्‍या में भीषण सड़क हादसा; तीन डंपर आपस में टकराए, आग में जलकर ड्राइवर और क्‍लीनर की मौत     |     IPL सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 1.62 लाख कैश जब्त के साथ 9 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     दिल्ली हिंसा पर कपिल मिश्रा पर FIR करने का आदेश, सौरभ भारद्वाज ने मांगा मंत्री का इस्तीफा     |     आधी रात को दिल्ली की सड़कों पर उतरीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कहा- मानसून से पहले बाहरी रिंग रोड होगी गड्ढा मुक्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000