मनचलों की करतूत, बाइक सवार ने युवको ने स्कूल से लौट रही छात्रा का खींचा दुपट्टा, गिरने से बची लड़की, वीडियो हुआ वायरल

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में मनचले ने स्कूल की छात्रा का दुपट्टा खींचने की घटना सामने आई है। लड़के एक बाइक पर सवार होकर आते हैं। सामने से आ रही छात्राओं के झुंड से एक लड़की का दुपट्‌टा खींचते और कुछ समय बाद फरार हो जाते हैं। इस घटना का वीडियो सामने आ गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। देवरिया की तरह स्कूल से वापस आ रही छात्राओं में से एक छात्रा का दुपट्टा खींचते बाइक सवार को देखा गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लोगों ने काफी नाराजगी जाहिर की है। कुछ लोगों ने कमेंट के जरिए कहा कि बच्चियों न तो स्कूल जाते समय सुरक्षित न ही दफ्तरों में, इस तरह की घटना बेहद शर्मनाक है। वायरल वीडियो की जानकारी के बाद एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बाइक सवार की पहचान की जा रही है।

पीड़िता के घरवालों से की मुलाकात…

एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़िता छात्रा के घरवालों से भी मुलाकात की है। उन्होंने जांच के बाद कड़ी कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया है। जिले के बिलग्राम कोतवाली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल सीसीटीवी वीडियो में सड़क किनारे जा रही चार छात्राओं में से एक छात्रा का दुपट्टा तेज रफ्तार बाइक सवार खींचता दिख रहा है।

दुपट्‌टा खींचने से डरी छात्राएं…

मनचलों के व्यवहार के कारण छात्राएं काफी डर गईं। बारिश वाली सड़क पर छात्रा गिरते-गिरते बचती है। इसके बाद में डरी-सहमी छात्राएं तेजी से भागने लगती हैं। वहीं, बाइक सवार तेज रफ्तार में गाड़ी को फर्राटा भरते हुए वहां से फरार हो जाता है। वीडियो पर लोगों की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी नीरज जादौन ने घटनास्थल पर पहुंचकर और घरवालों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

दिए गिरफ्तारी के आदेश…

हरदोई के एसपी नीरज जादौन ने वायरल सीसीटीवी और लोगों से पूछताछ के बाद बाइक सवार आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश जारी किए हैं। एसपी ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर बाइक सवार शोहदे की तलाश तेज कर दी गई है। पीड़िता के घरवालों की शिकायत मिलने के बाद बाइक सवार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने कहा कि हम सरकार और प्रशासन की मंशा के अनुसार आरोपियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई का भरोसा जनता को देते हैं। इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000