पुलिसवालों का कारनामा,12 साल पहले मरी महिला व 6 साल के मासूम के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

यूपी के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस 12 साल पहले मर चुकी महिला और 6 साल के बच्चे के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल, यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है पुलिस आए दिन कोई न कोई ऐसा कारनामा कर देती है की वो अपने आप सुर्खियों में आ जाती है। इस बार तो पुलिस ने अपने पिछले सोर रिकार्ड तोड़ दिए हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आया है । यहां पुलिस ने 12 साल पहले मर चुकी महिला और 6 साल के बच्चे के ऊपर रेप  का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के द्वारा किए गए अनोखे कारनामे के बाद पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की, जिसके बाद एडीसीपी महिला अपराध ने रावतपुर इंस्पेक्टर को सभी तथ्यों की जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए हैं।

आएये जाने क्या है पूरा मामला….

जानकारी के मुताबिक पनकी निवासी युवती ने बीते 10 जुलाई को रावतपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता का आरोप है कि उसके दो साल से करन से प्रेम संबंध थे। शादी का झांसा देकर वह कई बार रेप कर चुका है। पांच जुलाई को पीड़िता ने उसे शादी की बात करने को बुलाया तो आरोपी ने पीड़िता के माता-पिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद अंगूठी लूट ली। आरोपी ने आठ जुलाई को पीड़िता की बहन की ससुराल जाकर भी हंगामा किया।

12 साल पहले हो चुकी महिला की मौत…

पीड़िता ने करन, उसके मां-पिता, भाई अर्जुन, मामा, मामा के बेटे, मौसी कमला और विमला, विमला के बेटे हर्षित पर रेप, लूट, मारपीट, सार्वजनिक बेइज्जत करना, जान से मारने की धमकी, छेड़छाड़ का प्रयास करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। करन और उसके परिवार की पैरवी कर रहे वकील रंजय सिंह ने बताया कि जिस कमला को नामजद किया गया है, उसकी 12 साल पूर्व मौत हो चुकी है। करन का एक ही मामा है और उनका बेटा 6 साल का है। वकील के मुताबिक उन्होंने पुलिस कमिश्नर से शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पूरे मामले पर जांच के आदेश दिए गए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000