गाजीपुर में उधारी के डीजल पर दौड़ रही हैं प्रशासन की गाड़ियां,एक करोड़ से ऊपर पहुंचा तेल का बकाया

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में जिलाधिकारी से लेकर तहसील स्तर तक के अधिकारियों की गाड़ियां पिछले कई महीनों से उधार के डीजल पर दौड़ लगा रहीं हैं। जिलाधिकारी कार्यालय के साथ ही तहसील तक में चलने वाली गाड़ियों पर लगभग एक करोड़ से अधिक पेट्रोल और डीजल का बकाया हो गया है। इतनी भारी उधारी को लेकर अब गाज़ीपुर पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन जिला प्रशासन से दो-दो हाथ करने के मूड में है।

इसको लेकर गाजीपुर पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन का कहना है कि अगर नवंबर महीने तक उनके पैसे का भुगतान नहीं किया गया तो 1 दिसंबर से जिला प्रशासन को पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति करना बंद कर देंगे और इसके बाद प्रशासन की गाड़ियों का चक्का जाम हो सकता है।

गाजीपुर पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ मार्कंडेय सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के साथ ही पिछले 6 महीने से ऊपर से पेट्रोलियम डीलर के द्वारा लगातार पेट्रोल और डीजल की सप्लाई दी जा रही है, जो प्रत्येक तहसीलों में प्रतिमाह लगभग 80 से 90 हजार रुपए तक का जाता है,लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा उनके पैसे का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

मार्कंडेय सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन उधारी पर तेल भराए जा रहा है,जबकि पेट्रोलियम कंपनियों के द्वारा नगद भुगतान करने के बाद ही पेट्रोल और डीजल की उन्हें सप्लाई दी जाती है ,जिसके चलते इन लोगों को करोड़ों का बकाया हो जाने के चलते बैंकों से लोन लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे में अन्य लोगों ने एक दिन पूर्व एक बैठक कर अब जिला प्रशासन से उनके करोड़ों का भुगतान नहीं होने पर दो-दो हाथ करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि यदि इन लोगों को नवंबर माह के अंत तक इनका भुगतान नहीं होता है तो यह लोग 1 दिसंबर से पेट्रोलियम की आपूर्ति जिला प्रशासन को देना बंद कर देंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग पर भी बकाया है,लेकिन पुलिस विभाग के द्वारा समय-समय पर उनका भुगतान कर दिया जाता है।

मार्कंडेय सिंह ने बताया कि इन्हीं सब बातों के लिए आज एक बार फिर पेट्रोलियम संगठन के लोगों ने अपर जिला अधिकारी फाइनेंस के कार्यालय पहुंचकर अपने निर्णय के संबंध में उन्हें अवगत कराना चाहा, लेकिन अपर जिला अधिकारी फाइनेंस अरुण कुमार सिंह कोर्ट में बैठे होने के चलते इन लोगों से मुलाकात नहीं कर पाए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000